राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में डीएवी मनेई का शानदार प्रदर्शन, ओवरऑल चैंपियन बना

Date:

--Advertisement--

शाहपुर (अहम ब्रह्मास्मि): हाल ही में आयोजित डीएवी संस्था की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में डीएवी मनेई ने 16 स्वर्ण, 11 रजत और 8 कांस्य पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। अंडर-19 लड़कों की एथलेटिक्स टीम ओवरऑल विजेता रही। आशीष ने अंडर-19 में 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता और टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब जीता। अंशुल ने अंडर-19 की 400 मीटर और 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त किया, जबकि सत्यम ने लंबी कूद और ऊंची कूद में स्वर्ण पदक हासिल किया। मोहित ने अंडर-19 में डिस्कस थ्रो में रजत और रिकी ने 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। अंशुल, आदित्य, मोहित और रिकी ने 4×400 मीटर रिले में रजत पदक और आशीष, मोहित, दिव्यांशु, सत्यम ने 4×100 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीता।

अंडर-17 में सक्षम ने लंबी कूद और ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीता। डिस्कस थ्रो में भाविका ने स्वर्ण और पियूष ने रजत पदक जीता। पलक ने 1500 मीटर दौड़ में रजत और 800 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। पलक, रिद्धि, भाविका और शगुन ने 4×400 मीटर रिले में रजत पदक जीता। ज्योति ने अंडर-17 की 1500 मीटर और 800 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। निहारिका ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक और सांची ने शॉट पुट में रजत पदक जीता। प्रिया, आराध्या, मुस्कान और अंशिका ने 4×400 मीटर रिले में कांस्य पदक जीता।

अंडर-17 कुश्ती में अखिल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। डीएवी बिलासपुर में यह मुकाबला आयोजित हुआ था। डीएवी घुमारवी में राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में डीएवी मनेई ने भी शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 बालिका वर्ग की टीम ने उपविजेता का खिताब जीता। अंडर-14 लड़कों और लड़कियों की टीम ने भी उपविजेता का खिताब अपने नाम किया।

विद्यालय पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। स्कूल की चेयरपर्सन पी. सोफत, एआरओ बिक्रम सिंह, प्रबंधक डॉ. रश्मि जम्वाल और प्रधानाचार्य दिनेश कौशल ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और शारीरिक शिक्षकों अत्तर सिंह और मनजीत सिंह की सराहना की।

विज्ञापन के लिए HIM Live TV से संपर्क करें!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।