Una: तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े लोगों को 100 मीटर तक घसीटा, महिला की मौ’त, 2 गंभीर घायल

Date:

--Advertisement--

ऊना जिले के तहत चंडीगढ़-धर्मशाला मुख्य मार्ग पर त्यूड़ी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब अम्ब की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को टक्कर मार दी।

दिल्ली निवासी संदीप कुमार की शिकायत के अनुसार, वह अपने परिवार के साथ माता चिंतपूर्णी के दर्शन करने आए थे। जब वे त्यूड़ी के पास अपनी गाड़ी रोककर खड़े थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उनकी बहन कविता, जीजा मुकेश और मां इंदिरा देवी को टक्कर मार दी। कार इंदिरा देवी और मुकेश को करीब 100 मीटर तक घसीटती चली गई। इस हादसे में इंदिरा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कविता और मुकेश को गंभीर चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

संदीप कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी राकेश सिंह ने कहा कि हादसे की जांच जारी है और दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements on HIM Live TV, kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर मातृ-शिशु अस्पताल की मांग पर चौथे दिन भी भूख हड़ताल, सांसद-विधायक पहुंचे धरनास्थल; लंबित कामों की सूची मांगने पर अड़े अकिल बख्शी

नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल शुरू करने की मांग को लेकर अकिल बख्शी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और विधायक रणवीर सिंह निक्का ने उनसे मुलाकात कर मांगों पर बातचीत की।

राज्यपाल के कार्यक्रम में जाने पर नौणी विवि के 5 शिक्षकों को नोटिस, VC ऑफिस के बाहर हंगामा; पुलिस बुलाने की नौबत, सामने आया...

राज्यपाल के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर नौणी विश्वविद्यालय के पांच शिक्षकों को नोटिस जारी होने के बाद सोमवार को वीसी कार्यालय के बाहर हंगामा हुआ। सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के बाद पुलिस बुलानी पड़ी। कुलपति और शिक्षकों ने मामले को लेकर अलग-अलग दावे किए हैं।

Kullu: मनाली से अमृतसर जा रही वॉल्वो बस फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 4 यात्रियों की मौत; 16 गंभीर घायल, चालक हिरासत में

मनाली से अमृतसर जा रही पर्यटकों से भरी वॉल्वो बस सोमवार तड़के बंगा हाईवे पर फ्लाईओवर से नीचे स्लिप रोड पर जा गिरी। हादसे में 4 यात्रियों की मौत और 16 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

कसौली में अवैध निर्माण और पेड़ कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, 4 पेड़ काटने के आरोप पर SDM को औचक निरीक्षण के आदेश; 26 अक्टूबर...

कसौली में कथित अवैध निर्माण और पेड़ों की कटाई के मामले में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने SDM कसौली को मौके पर औचक निरीक्षण करने और 26 अक्टूबर तक विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।