Una: टूटी छत के बाद डर के साये में जी रही विधवा

Date:

--Advertisement--

ऊना: ऊना जिला मुख्यालय के पास स्थित गांव अप्पर अरनियाला की रहने वाली रचना देवी, जो एक विधवा हैं, गरीबी में अपना जीवन बिता रही हैं। उनका बेटा संजीव कुमार दिहाड़ी मजदूरी करके अपनी मां, पत्नी और दो बच्चों का गुजारा कर रहा है। हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण उनके घर की छत का एक बड़ा हिस्सा अचानक गिर गया, जिससे उनके रहने का कमरा अब रहने योग्य नहीं रहा।

अब रचना देवी को बरामदे में रहना पड़ रहा है और जब रिश्तेदार आते हैं, तो उन्हें उस खतरनाक कमरे में सोने को मजबूर होना पड़ता है। उनका परिवार बीपीएल श्रेणी में आता है, और घर के निर्माण के लिए कई जगहों पर मदद की अपील की गई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सहायता नहीं मिली है। पंचायत द्वारा मकान निर्माण के लिए फाइल वेलफेयर विभाग को भेजी गई है, लेकिन वह अभी तक किसी दफ्तर में अटकी पड़ी है।

रचना देवी ने कहा कि उनके परिवार को इस स्थिति में जीने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत सचिव रवि कुमार ने बताया कि फाइल भेज दी गई है, और स्वीकृति मिलते ही परिवार को आर्थिक सहायता मिल जाएगी। एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान ने कहा कि इस मुद्दे पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Advertise Here – Contact for Advertisement

For advertisements on HIM Live TV, kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: CM सुक्खू के शाहपुर दौरे में चोर गिरोह का आतंक, पर्स के साथ 1.30 लाख का iPhone 17 Pro भी उड़ाया

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शाहपुर दौरे के दौरान सिविल अस्पताल के उद्घाटन समारोह में चोरों ने कई लोगों को निशाना बनाया। रैत कॉलेज के एमडी का पर्स, शाहपुर कॉलेज के प्रिंसिपल का 1.30 लाख रुपये का iPhone 17 Pro और पत्रकार के 3 हजार रुपये चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई गई है।

Kangra: शाहपुर अस्पताल के उद्घाटन पर सरवीण चौधरी का कांग्रेस पर हमला, बोलीं- ‘फट्टे लगाने वाली सरकार’ भाजपा के बनाए अस्पतालों पर लगा रही...

पूर्व मंत्री सरवीण चौधरी ने शाहपुर सिविल अस्पताल के उद्घाटन को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि अस्पताल का दर्जा बढ़ाने और भवन निर्माण की शुरुआत भाजपा सरकार के समय हुई थी। साथ ही, उन्होंने क्षेत्र में नई योजनाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया।

Kangra: शाहपुर को मिला 11.50 करोड़ का 100 बिस्तरों वाला नया अस्पताल भवन, CM सुक्खू ने किया लोकार्पण; स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का किया...

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा के शाहपुर में 11.50 करोड़ रुपये की लागत से बने 100 बिस्तरों की क्षमता वाले नागरिक अस्पताल के नए भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, डॉक्टरों के 400 पद भरने और नर्सों की नई नियुक्तियों की जानकारी दी।

Kangra: शाहपुर में दिवंगत भाजपा नेता के परिवार से मिले जयराम ठाकुर, बोले- पार्टी के कर्मठ सिपाही थे राकेश चौहान पिंका

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शाहपुर में दिवंगत भाजपा नेता राकेश चौहान (पिंका जी) के घर पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए राकेश चौहान को पार्टी का कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता बताया।