पर्यटन विकास से नादौन के स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर, 13 अक्तूबर: ब्यास नदी के किनारे बसा नादौन कस्बा, हिमाचल प्रदेश के महत्वपूर्ण पर्यटन रूट और राष्ट्रीय राजमार्गों के जंक्शन पर स्थित है। यह कस्बा धार्मिक, ऐतिहासिक और व्यापारिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। एक समय नादौन के बारे में यह कहावत प्रचलित थी, “जो आए नादौन, तो फिर जाए कौन।”

इस कहावत को सही मायनों में साकार करने के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन के लिए एक विशेष योजना तैयार की है। इस योजना के तहत, नादौन को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का काम शुरू हो गया है।

इसी दिशा में, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के माध्यम से अमतर चौक में लगभग 45 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक होटल का निर्माण हो रहा है। यह होटल नादौन और इसके आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देगा और यहां आने वाले पर्यटकों को उच्च स्तरीय सेवाएं प्रदान करेगा।

हालांकि, नादौन धार्मिक पर्यटन रूट पर स्थित है और हर साल हजारों पर्यटक यहां से गुजरते हैं, लेकिन यहां पर्यटकों के रुकने के लिए अभी तक कोई बड़ा होटल उपलब्ध नहीं था। इससे पर्यटकों को असुविधा होती थी और स्थानीय लोगों को भी आर्थिक लाभ नहीं मिल पाता था।

मुख्यमंत्री ने केवल होटल निर्माण तक सीमित नहीं रखा, बल्कि यहां रिवर राफ्टिंग और एडवेंचर स्पोर्ट्स जैसी गतिविधियों के लिए भी बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं। इसके अलावा, वेलनेस सेंटर और खरीड़ी मैदान में इंडोर स्टेडियम के लिए 65 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। हाईवे के किनारे पर्यटकों के लिए सुविधाएं प्रदान करने हेतु 13 करोड़ रुपये की योजना भी लागू की जा रही है।

Advertise Here – Contact for Advertisement

For advertisements on HIM Live TV, kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर मातृ-शिशु अस्पताल की मांग पर चौथे दिन भी भूख हड़ताल, सांसद-विधायक पहुंचे धरनास्थल; लंबित कामों की सूची मांगने पर अड़े अकिल बख्शी

नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल शुरू करने की मांग को लेकर अकिल बख्शी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और विधायक रणवीर सिंह निक्का ने उनसे मुलाकात कर मांगों पर बातचीत की।

राज्यपाल के कार्यक्रम में जाने पर नौणी विवि के 5 शिक्षकों को नोटिस, VC ऑफिस के बाहर हंगामा; पुलिस बुलाने की नौबत, सामने आया...

राज्यपाल के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर नौणी विश्वविद्यालय के पांच शिक्षकों को नोटिस जारी होने के बाद सोमवार को वीसी कार्यालय के बाहर हंगामा हुआ। सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के बाद पुलिस बुलानी पड़ी। कुलपति और शिक्षकों ने मामले को लेकर अलग-अलग दावे किए हैं।

Kullu: मनाली से अमृतसर जा रही वॉल्वो बस फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 4 यात्रियों की मौत; 16 गंभीर घायल, चालक हिरासत में

मनाली से अमृतसर जा रही पर्यटकों से भरी वॉल्वो बस सोमवार तड़के बंगा हाईवे पर फ्लाईओवर से नीचे स्लिप रोड पर जा गिरी। हादसे में 4 यात्रियों की मौत और 16 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

कसौली में अवैध निर्माण और पेड़ कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, 4 पेड़ काटने के आरोप पर SDM को औचक निरीक्षण के आदेश; 26 अक्टूबर...

कसौली में कथित अवैध निर्माण और पेड़ों की कटाई के मामले में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने SDM कसौली को मौके पर औचक निरीक्षण करने और 26 अक्टूबर तक विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।