गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के सोशल मीडिया सह-संयोजक श्रेय अवस्थी ने हाल ही में गुरुग्राम स्थित मेटा कैंपस का दौरा किया। इस दौरान उन्हें दुनिया के प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की कार्यप्रणाली, सोशल मीडिया के बदलते स्वरूप और डिजिटल संचार की आधुनिक तकनीकों को करीब से जानने का अवसर मिला।

मेटा फेसबुक, इंस्टाग्राम, थ्रेड्स और व्हाट्सएप जैसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मूल कंपनी है। दौरे के दौरान श्रेय अवस्थी ने इन प्लेटफॉर्म्स के संचालन, तकनीकी विशेषताओं और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी हासिल की।
अपने अनुभव साझा करते हुए श्रेय अवस्थी ने बताया कि मेटा कैंपस का दौरा उनके लिए बेहद शानदार, ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां न केवल व्यक्ति के ज्ञान और अनुभव को बढ़ाती हैं, बल्कि अपने कार्यक्षेत्र को और मजबूत व प्रभावी बनाने में भी मदद करती हैं।
उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया केवल संवाद का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि जनसंपर्क, सूचना के आदान-प्रदान और संगठन को मजबूत बनाने में भी इसकी अहम भूमिका है।

श्रेय अवस्थी ने कहा कि मेटा कैंपस के दौरे के दौरान मिली सीख और अनुभव को व्यवहार में लाने का प्रयास करेंगे। उनका लक्ष्य इन जानकारियों का उपयोग भारतीय जनता पार्टी की डिजिटल उपस्थिति को और मजबूत करने, सोशल मीडिया के जरिए जनसंपर्क को प्रभावी बनाने और हिमाचल प्रदेश में संगठन की डिजिटल ताकत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में करना है।
उन्होंने कहा कि लगातार सीखना, नई तकनीकों को अपनाना और समय के साथ अपनी कार्यशैली में सुधार करना किसी भी संगठन को मजबूत बनाने का आधार है। मेटा कैंपस के दौरे से मिला अनुभव भविष्य में संगठनात्मक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होगा।


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


