Una: गगरेट में वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल अवैध लकड़ी से भरी 3 पिकअप गाड़ियां जब्त

Date:

--Advertisement--

ऊना जिले के उपमंडल गगरेट में वन माफिया के खिलाफ बड़ी संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। वन विभाग और पुलिस ने वीरवार देर शाम चलेट गांव में नाका लगाकर तीन पिकअप गाड़ियों को काबू किया, जिनमें करीब 60 क्विंटल अवैध लकड़ी भरी हुई पाई गई।

जानकारी के अनुसार, वन विभाग को क्षेत्र में अवैध लकड़ी की तस्करी को लेकर गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त टीम गठित की गई और रणनीति के तहत चलेट गांव के पास नाका लगाया गया।

देर शाम तीन पिकअप गाड़ियां जब नाके पर पहुंचीं तो उन्हें जांच के लिए रोका गया। चेकिंग में सामने आया कि गाड़ियों में प्रतिबंधित प्रजातियों—जापानी शहतूत, सरिन्ह और कांवल—की लकड़ी अवैध रूप से भरकर ले जाई जा रही थी।

टीम ने मौके पर ही लकड़ी सहित तीनों गाड़ियां जब्त कर लीं और तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी।

इस कार्रवाई के बाद इलाके में वन माफिया में हड़कंप मचा हुआ है।

मामले की पुष्टि करते हुए रेंज ऑफिसर पूर्ण चंद ने कहा—

“हमारी टीमें लगातार नाकेबंदी और छापेमारी कर रही हैं। प्रदेश की बहुमूल्य वन संपदा की तस्करी करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। वन संपदा की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।