Kangra: शाहपुर में बेसहारा पशुओं से मुक्ति की ओर बड़ा कदम, 35 गोवंश को लूंथान गौसेवा सदन भेजा; आर्थिक सहयोग का भी आश्वासन

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 13 अक्टूबर। नगर पंचायत शाहपुर ने क्षेत्र को बेसहारा पशुओं की समस्या से मुक्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। नगर पंचायत की पहल पर 35 बेसहारा गोवंश को सात ट्रकों के माध्यम से श्री राधेश्याम गौ सेवा सदन, लूंथान भेजा गया। इस अभियान में विधायक शाहपुर श्री केवल सिंह पठानिया के सहयोग से नगर पंचायत के सभी पार्षदों, विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवा क्लबों और स्थानीय युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

नगर पंचायत शाहपुर की पहली बैठक में ही अध्यक्षा श्रीमती बबीता ठाकुर ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही बेसहारा पशुओं की संख्या पर चिंता जताई थी। बेसहारा गोवंश के कारण आम लोगों को होने वाली परेशानी, सड़कों पर यातायात से जुड़ी समस्याओं और पशुओं की सुरक्षा एवं उचित देखभाल को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत ने इनके पुनर्वास के लिए ठोस कदम उठाने का फैसला लिया था।

गौसेवा संवर्धन के लिए आर्थिक सहयोग का आश्वासन

गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्री धर्मपाल जी ने भी इस पहल पर सकारात्मक रुख अपनाया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर पंचायत शाहपुर की ओर से गौसेवा संवर्धन के लिए जो भी उचित कार्य प्रस्तावित किए जाएंगे, उनके लिए नियमानुसार भरपूर आर्थिक सहयोग उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।

नगर पंचायत शाहपुर ने इस पहल को केवल एक अभियान नहीं, बल्कि बेसहारा गोवंश को सुरक्षित आश्रय दिलाने और शाहपुर को बेसहारा पशुओं की समस्या से मुक्त बनाने की दिशा में सार्थक शुरुआत बताया है।

नगर पंचायत ने सहयोग के लिए जताया आभार

इस अभियान में सहयोग देने वाले विधायक श्री केवल सिंह पठानिया, गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्री धर्मपाल जी, सभी पार्षदों, सामाजिक संगठनों, युवा क्लबों और स्थानीय नागरिकों का नगर पंचायत की ओर से आभार व्यक्त किया गया। नगर पंचायत ने आमजन से भी इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है, ताकि भविष्य में बेसहारा पशुओं के पुनर्वास की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

नगर पंचायत शाहपुर ने गोवंश की सुरक्षा, सम्मानजनक आश्रय और बेसहारा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान का संकल्प लिया है।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Hamirpur-Bilaspur: हमीरपुर और बिलासपुर के 9 उपमंडलों में चलेंगे नए ई-रिक्शा, सरकार ने तय किए 100 परमिट; जानें कहां मिलेगी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के नौ उपमंडलों में कुल 100 नए यात्री ई-रिक्शा परमिट जारी करने की अनुमति दी है। नए ई-रिक्शा निर्धारित उपमंडल मुख्यालय से 20 किलोमीटर के दायरे में ही चल सकेंगे।

Solan: 8 साल की बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पिता के आरोपों के बाद मां गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित दखड़ू माजरा में आठ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पिता ने बच्ची के साथ मारपीट और खाना नहीं देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दम घुटने की आशंका है, जबकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।

हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमावड़े पर अनुराग ठाकुर का निशाना, बोले- राजनीतिक अड्डा बनाना दुर्भाग्यपूर्ण

दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमावड़े पर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी परिसर का इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है और कहा कि हिमाचल भवन का उपयोग प्रदेश के लोगों तथा सरकारी कामकाज के लिए होना चाहिए।

हिमाचल के सभी निजी विश्वविद्यालयों की सुरक्षा होगी और सख्त, छात्रावासों से लेकर प्रवेश द्वार तक बढ़ेगी निगरानी

हिमाचल प्रदेश के 17 निजी विश्वविद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस मुख्यालय शिमला में अहम बैठक हुई। डीजीपी अशोक तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रवेश द्वारों की निगरानी, छात्रावासों की सुरक्षा, आगंतुकों के सत्यापन और पुलिस के साथ समन्वय बढ़ाने समेत कई कदमों पर चर्चा की गई।