Una: बंगाणा में पहाड़ी पर लावारिस मिले सरकारी सीमेंट के दर्जनों बैग, जांच कमेटी गठित

Date:

--Advertisement--

ऊना जिले के उपमंडल बंगाणा के नलवाड़ी क्षेत्र के पास एक पहाड़ी पर सरकारी सीमेंट के दर्जनों बैग लावारिस अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया है। वीरवार को घटना सामने आने के बाद लोक निर्माण विभाग, खंड विकास कार्यालय और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

अधिकारियों द्वारा मौके पर मिले बैगों की जांच की गई, जिसमें पाया गया कि सीमेंट की क्वालिटी बिल्कुल सही है और सभी बैग सुरक्षित अवस्था में हैं। प्रारंभिक कार्रवाई के तहत सभी बैगों को कब्जे में लेकर बंगाणा सिविल सप्लाई गोदाम में सुरक्षित रखवा दिया गया है।

फिलहाल अधिकारी इस बात को लेकर हैरान हैं कि सरकारी सीमेंट की इतनी बड़ी खेप इस सुनसान पहाड़ी क्षेत्र में क्यों और कैसे छोड़ी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल ने एक विशेष जांच कमेटी का गठन किया है। कमेटी में लोक निर्माण विभाग, खंड विकास कार्यालय और पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल किए गए हैं।

यह कमेटी पता लगाएगी कि —

• यह सीमेंट किन सरकारी प्रोजेक्ट्स के लिए जारी किया गया था

• यह बैग पहाड़ी इलाके तक कैसे पहुंचे

• कहीं किसी स्तर पर लापरवाही या खुर्द-बुर्द तो नहीं हुई

एसडीएम सोनू गोयल ने कहा कि यदि जांच में किसी भी अधिकारी, कर्मचारी या ठेकेदार की लापरवाही सामने आती है तो कानूनी और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों में कई तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग इसे सरकारी संपत्ति के रखरखाव में घोर लापरवाही बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे जानबूझकर की गई अनियमितता से जोड़कर देख रहे हैं।

अब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि सरकारी सीमेंट के दर्जनों बैगों को यहां फेंकने के पीछे असल वजह क्या थी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।