Hamirpur: पुलिस नाके पर चिट्टा तस्करों ने एसएचओ को कुचलने की की कोशिश, बहादुरी दिखाते हुए कुलवंत सिंह ने गाड़ी के टायर किए पंचर

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर, 13 नवम्बर: हमीरपुर सदर थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चिट्टा (हेरोइन) की खेप के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम को कुचलने की कोशिश की, लेकिन एसएचओ कुलवंत सिंह की सूझबूझ और बहादुरी से वे ज्यादा दूर नहीं भाग सके।

पुलिस के अनुसार, थाना सदर को सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति गाड़ी में नशीला पदार्थ लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर एसएचओ कुलवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाका लगाया। कुछ देर बाद संदिग्ध वाहन वहां पहुंचा।

पुलिस ने जब वाहन को रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने गाड़ी तेज रफ्तार में एसएचओ की ओर बढ़ा दी।

हालांकि, कुलवंत सिंह ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी के दोनों टायर पंचर कर दिए, जिससे वाहन वहीं रुक गया। इसके बाद टीम ने आरोपियों को काबू में कर लिया।

तलाशी लेने पर उनके कब्जे से चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी नशे की खेप कहां से लाए थे और कहां सप्लाई करने वाले थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में किशोरियों को मिला आत्मविश्वास का नया पाठ, 5 विकास खंडों की 24 बेटियों ने सीखे Communication और Interview Skills के गुर

कांगड़ा में जागोरी रूरल चैरिटेबल ट्रस्ट के आगाज़ कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। पांच विकास खंडों की 24 किशोरियों ने Communication, Public Speaking, Teamwork और Interview Skills का प्रशिक्षण लिया।

Kangra: धर्मशाला कॉलेज में शिक्षक दिवस पर दिखा गुरु-शिष्य के रिश्ते का खास रंग, BBA छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से शिक्षकों का जीता दिल

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के BBA विभाग में शिक्षक दिवस 2026 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, भाषण, मनोरंजक खेल और भावपूर्ण संदेशों के जरिए शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।

Kangra: भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बलों के लिए जल्द बनेगा कल्याण बोर्ड? विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से अधिसूचना जारी होने की बढ़ी उम्मीद

भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की बैठक में कल्याण बोर्ड के गठन, सीएलएमएस सुविधा और सीजीएचएस अस्पताल में स्टाफ नियुक्ति को लेकर चर्चा हुई। विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से कल्याण बोर्ड की अधिसूचना जल्द जारी होने की उम्मीद है।

कुल्लू की दिशा बैठक में कंगना रणौत का बड़ा फोकस, अब योजनाओं का सिर्फ बजट नहीं दिखेगा; अधिकारियों को जमीनी असर बताने के निर्देश

कुल्लू की दिशा बैठक में सांसद कंगना रणौत ने विकास योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के बजट के साथ उनके वास्तविक असर और लाभार्थियों की संख्या की जानकारी देने को कहा।