Una: ऊना में दो दिवसीय सीबीएसई खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार समापन — एसएसआरवीएम ऊना ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी 

Date:

--Advertisement--

ऊना, 1 नवंबर। ऊना जिले में सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों की दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन जोश और उत्साह के माहौल में हुआ। यह आयोजन एसएसआरवीएम ऊना (सहोदया कॉम्प्लेक्स) में संपन्न हुआ, जहां उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विजेताओं को सम्मानित किया।

दो दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में जिले के 10 स्कूलों के 425 खिलाड़ियों ने भाग लिया और विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाया। शानदार प्रदर्शन के बल पर एसएसआरवीएम ऊना ने कुल 37 अंकों के साथ ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

समापन समारोह में उपायुक्त जतिन लाल ने खिलाड़ियों और शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि खेल केवल जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का आधार हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे पढ़ाई के साथ खेलों को भी समान महत्व दें ताकि सर्वांगीण विकास हो सके।

इस प्रतियोगिता का शुभारंभ 31 अक्तूबर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा द्वारा किया गया था। पूरे दो दिनों तक मैदानों में खिलाड़ियों ने जोश, खेल भावना और अनुशासन का अद्भुत प्रदर्शन किया।

विजेताओं की सूची

• कबड्डी (लड़कियां): एसएसआरवीएम ऊना विजेता, एसएसआरवीएम नया नंगल उपविजेता

• कबड्डी (लड़के): एसएसआरवीएम नया नंगल विजेता, एसएसआरवीएम ऊना उपविजेता

• वॉलीबॉल (लड़कियां): रूद्रा इंटरनेशनल विजेता, एसएसआरवीएम नया नंगल उपविजेता

• वॉलीबॉल (लड़के): शांति इंटरनेशनल विजेता, एसएसआरवीएम ऊना उपविजेता

• खो-खो (लड़कियां): एसएसआरवीएम ऊना विजेता, जेएस विजडम उपविजेता

• खो-खो (लड़के): एसएसआरवीएम ऊना विजेता, जेएस विजडम उपविजेता

• रेसलिंग (लड़कियां): जेएस विजडम विजेता, एसएसआरवीएम ऊना उपविजेता

• रेसलिंग (लड़के): जेएस विजडम विजेता, एसएसआरवीएम ऊना उपविजेता

• चेस (लड़कियां): एसएसआरवीएम ऊना विजेता, रूद्रा इंटरनेशनल उपविजेता

• चेस (लड़के): जेएस विजडम विजेता, रोकफोर्ड उपविजेता

• परेड प्रतियोगिता: एनसीसी कैडेट्स ऊना प्रथम, एसएसआरवीएम नया नंगल द्वितीय, रूद्रा इंटरनेशनल तृतीय

कार्यक्रम में मौजूद रहे

इस अवसर पर एमडी एसएसआरवीएम ऊना सुमेश कुमार, रूद्रा इंटरनेशनल स्कूल के एमडी शिवांग शर्मा, प्रधानाचार्य व्रिज वाला, अकादमिक हेड सुरेंद्र रात्रा सहित विभिन्न स्कूलों के स्टाफ और शिक्षक उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: मुकेश अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान, HRTC में 600 ड्राइवर-कंडक्टरों की होगी भर्ती; 5 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू, 1 करोड़ से सुधरेगी जसूर वर्कशॉप

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जसूर से 5 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई और वर्कशॉप के सुधार के लिए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। एचआरटीसी में 300 ड्राइवरों और 300 कंडक्टरों की भर्ती होगी। इसके अलावा 1,450 नई बसें खरीदने की योजना है। फिना सिंह परियोजना के लिए 350 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जबकि नूरपुर में 77.50 करोड़ रुपये के सीवरेज और पेयजल कार्य जारी हैं।

Hamirpur: दिव्यांग पूर्व सैनिक ने सरकारी नौकरी के नाम पर 2.37 करोड़ की कथित धोखाधड़ी का लगाया आरोप, SP से FIR और सुरक्षा की...

हमीरपुर के बैरी निवासी दिव्यांग भूतपूर्व सैनिक सतीश कुमार ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 2.37 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने एसपी को शिकायत देकर FIR, निष्पक्ष जांच और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

Himachal News: गोवंश के अवशेष मिलने पर भड़का विरोध, मुख्य चौक पर चक्का जाम; प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए पहुंचे DC

घघरौता पंचायत के सनौथा गांव में गोवंश के कथित तौर पर काटे जाने की घटना के विरोध में बुधवार को विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने मुख्य चौक पर चक्का जाम किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद दोपहर करीब तीन बजे DC ने मौके पर पहुंचकर बातचीत की और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Kangra Airport Expansion: कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, जमीन सुरक्षित करने के लिए जारी हुए ₹1.16 करोड़; रनवे ब्रिज की ऊंचाई पर जल्द...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना के तहत अधिग्रहित जमीन को सुरक्षित करने के लिए हिमाचल सरकार ने 1.16 करोड़ रुपये जारी किए हैं। अब लोक निर्माण विभाग बाउंड्री और तारबंदी का काम शुरू करेगा, जबकि मांझी खड्ड पर प्रस्तावित रनवे ब्रिज की ऊंचाई पर जल्द अंतिम फैसला होने की उम्मीद है।