Himachal: सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, अगले शैक्षणिक सत्र से CBSE स्कूलों में शुरू होगी नैतिक शिक्षा; स्पीति में छात्रों को मिलेंगे नए कौशल प्रशिक्षण कोर्स

Date:

--Advertisement--

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में आगामी शैक्षणिक सत्र से सीबीएसई स्कूलों में नैतिक शिक्षा की पढ़ाई शुरू की जाएगी। इसके लिए पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और नैतिक मूल्यों की शिक्षा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को काजा स्थित सीबीएसई स्कूल के विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब दिए और उनकी समस्याओं को सुना। विद्यार्थियों ने काजा स्कूल को सीबीएसई से संबद्ध करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

संवाद के दौरान एक छात्रा ने मुख्यमंत्री को बताया कि स्कूल में 85 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं, जिनमें 46 छात्राएं छात्रावास में रहती हैं। छात्रावास में कुक, सफाई कर्मचारी और महिला वार्डन की कमी का मामला भी छात्रा ने उठाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए छात्र और छात्राओं के अलग-अलग छात्रावास बनाए जाएंगे। शिक्षकों के लिए भी अलग आवासीय ब्लॉक तैयार किया जाएगा।

छात्रा ने पाठ्यक्रम में पर्यावरण अध्ययन शामिल करने का आग्रह किया

एक अन्य छात्रा ने स्कूल के पाठ्यक्रम में पर्यावरण अध्ययन को शामिल करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने इस सुझाव की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण बेहद महत्वपूर्ण विषय है। इसी दिशा में प्रदेश सरकार आगामी शैक्षणिक सत्र से नैतिक शिक्षा शुरू करने जा रही है।

विद्यार्थियों ने कक्षाओं में ठंड और पर्याप्त रोशनी की कमी के कारण पढ़ाई में आने वाली परेशानियों से भी मुख्यमंत्री को अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने स्कूल भवन और अन्य सुविधाओं के विकास के लिए धन उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

छात्रा ने पूछा- स्पीति आकर कैसा लगा

एक छात्रा ने मुख्यमंत्री से पूछा कि दूसरी बार स्पीति घाटी आने पर उन्हें कैसा महसूस हो रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्पीति खूबसूरत क्षेत्र है। सरकार यहां पर्यटन से जुड़ी विभिन्न परियोजनाएं विकसित कर रही है, जिससे स्थानीय लोगों की आय बढ़ेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने बताया कि यहां आइस हॉकी स्टेडियम का निर्माण भी किया जा रहा है।

स्पीति के युवाओं के लिए शुरू होंगे कौशल प्रशिक्षण पाठ्यक्रम

विद्यार्थियों ने स्पीति घाटी में पढ़ाई की तैयारी के लिए विशेष कोचिंग सुविधा उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में जल्द ही स्किल ट्रेनिंग कोर्स शुरू किया जाएगा। इसके अलावा पर्यटन क्षेत्र से संबंधित विशेष प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू करने पर भी विचार किया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक अनुराधा राणा भी मौजूद रहीं।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Hamirpur: दिव्यांग पूर्व सैनिक ने सरकारी नौकरी के नाम पर 2.37 करोड़ की कथित धोखाधड़ी का लगाया आरोप, SP से FIR और सुरक्षा की...

हमीरपुर के बैरी निवासी दिव्यांग भूतपूर्व सैनिक सतीश कुमार ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 2.37 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने एसपी को शिकायत देकर FIR, निष्पक्ष जांच और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

Himachal News: गोवंश के अवशेष मिलने पर भड़का विरोध, मुख्य चौक पर चक्का जाम; प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए पहुंचे DC

घघरौता पंचायत के सनौथा गांव में गोवंश के कथित तौर पर काटे जाने की घटना के विरोध में बुधवार को विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने मुख्य चौक पर चक्का जाम किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद दोपहर करीब तीन बजे DC ने मौके पर पहुंचकर बातचीत की और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Kangra Airport Expansion: कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, जमीन सुरक्षित करने के लिए जारी हुए ₹1.16 करोड़; रनवे ब्रिज की ऊंचाई पर जल्द...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना के तहत अधिग्रहित जमीन को सुरक्षित करने के लिए हिमाचल सरकार ने 1.16 करोड़ रुपये जारी किए हैं। अब लोक निर्माण विभाग बाउंड्री और तारबंदी का काम शुरू करेगा, जबकि मांझी खड्ड पर प्रस्तावित रनवे ब्रिज की ऊंचाई पर जल्द अंतिम फैसला होने की उम्मीद है।

Hamirpur Medical College Ragging Case: 9 MBBS सीनियर छात्रों पर बड़ी कार्रवाई, दो हफ्ते का निलंबन और 50 हजार तक जुर्माना

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में जूनियर छात्रों से रैगिंग के मामले में नौ द्वितीय वर्ष के एमबीबीएस प्रशिक्षुओं को दो सप्ताह के लिए निलंबित किया गया है। तीन छात्रों पर 50-50 हजार और छह छात्रों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।