Hamirpur: हिमाचल में पूर्व सैनिकों के लिए बड़ी खुशखबरी! आउटसोर्स आधार पर जिलावार भर्ती का शेड्यूल जारी

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के भूतपूर्व सैनिकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम, हमीरपुर ने विभिन्न परियोजनाओं में आउटसोर्स आधार पर भर्ती के लिए जिलावार शेड्यूल जारी कर दिया है। यह भर्ती निगम मुख्यालय हमीरपुर में आयोजित की जाएगी। निगम ने जेसीओ रैंक और अन्य रैंक के पूर्व सैनिकों के लिए अलग-अलग तिथियां तय की हैं।

निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक कर्नल पी.एस. अत्री ने बताया कि 26 नवंबर को सुबह 11 बजे जिला हमीरपुर और ऊना के सेवानिवृत्त जेसीओ—नायब सूबेदार, सूबेदार, सूबेदार मेजर और ऑनरेरी कमीशन धारकों की भर्ती की जाएगी।

हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि ऑनरेरी नायब सूबेदार को सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पद के लिए पात्र नहीं माना जाएगा।

इसके बाद 27 नवंबर को कांगड़ा और चंबा, 28 नवंबर को मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और किन्नौर, जबकि 29 नवंबर को शिमला, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर जिलों के भूतपूर्व जेसीओ भर्ती के लिए बुलाए जाएंगे।

इन पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2026 को 54 वर्ष से कम होनी चाहिए। केवल पंजीकृत उम्मीदवारों को ही भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। उम्मीदवारों को मूल डिस्चार्ज बुक और उसकी स्वप्रमाणित प्रतियां साथ लानी होंगी। भर्ती के दौरान कोई यात्रा भत्ता (TA/DA) नहीं दिया जाएगा और S-फैक्टर (मनोवैज्ञानिक) श्रेणी के पूर्व सैनिक पात्र नहीं होंगे।

इसी तरह, एमएसीपी नायब सूबेदार से लेकर हवलदार रैंक तक के पूर्व सैनिकों की भर्ती के लिए निगम ने अलग शेड्यूल जारी किया है।

• 18 नवंबर: जिला हमीरपुर

• 19 नवंबर: जिला कांगड़ा (पंजीकरण संख्या 11000 तक)

• 20 नवंबर: जिला कांगड़ा (पंजीकरण संख्या 11000 से ऊपर)

• 21 नवंबर: मंडी

• 22 नवंबर: ऊना, शिमला और किन्नौर

• 24 नवंबर: सोलन, कुल्लू और सिरमौर

• 25 नवंबर: चंबा, बिलासपुर और लाहौल-स्पीति

इन पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 जनवरी 2026 को 55 वर्ष से कम रखी गई है।

भर्ती से जुड़ी अन्य शर्तें जेसीओ रैंक की भर्ती जैसी ही होंगीं। इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए निगम कार्यालय के नंबर 01972-222479 पर संपर्क कर सकते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिमला में मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, कॉकरोच मिलने पर 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड; गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट

शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बालूगंज में मिठाइयों में कॉकरोच मिलने पर दो प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि बस स्टैंड की दुकान में गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई।

मणिमहेश कैलाश की चोटी पर चढ़ने निकला था गड़रिया, फिर जो हुआ उसे आज भी मानते हैं रहस्यमयी कहानी; जानें पूरी लोककथा

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश कैलाश से जुड़ी गड़रिये की एक रहस्यमयी लोककथा आज भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चित है। मान्यता है कि कैलाश की ओर चढ़ने का प्रयास करने वाला गड़रिया और उसके साथ मौजूद लोग पत्थर बन गए थे। हालांकि, इस कहानी का कोई वैज्ञानिक या ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।