Una: ऊना के बंगाणा में महिला की निर्मम हत्या, पुलिस ने आरोपी पति को दिल्ली से किया गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बंगाणा उपमंडल के अंदरोली गांव में एक महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पति को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी हैडक्वार्टर अजय ठाकुर ने बंगाणा थाना में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि मृतका दिनेश्वरी देवी की हत्या उसके पति दिनेश उर्फ काकू ने की थी।

दिनेश ने दिनेश्वरी से लव मैरिज की थी, लेकिन बाद में दूसरी शादी कर सोलन में अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहने लगा। चार साल बाद, वह रविवार रात को अपने घर अंदरोली लौटा और उसने दिनेश्वरी देवी का गला रस्सी से घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

Advertisement – HIM Live Tv

घटना के बाद जब पांच वर्षीय बेटे ने मां को बेसुध पाया तो उसने साथ वाले कमरे में सो रही दादी को बताया। जब आरोपी की मां कमरे में गई तो दिनेश्वरी देवी जमीन पर पड़ी थी। रोने की आवाज सुनकर गांववासी भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा भेज दिया। रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत की पुष्टि हुई, जिससे यह साफ हुआ कि यह हत्या का मामला है।

पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रैक करने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया। जांच में पता चला कि आरोपी ऊना से बस पकड़कर अंब पहुंचा और वहां से ट्रेन के जरिए दिल्ली रवाना हुआ। पुलिस टीम ने सूत्रों की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की और थाना प्रभारी रोहित चौधरी के नेतृत्व में विशेष टीम ने दिल्ली में उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस आरोपी को ऊना ले आई है, जिसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि हत्या के पीछे के कारणों की गहराई से जांच की जा सके। डीएसपी अजय ठाकुर ने कहा कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: मुकेश अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान, HRTC में 600 ड्राइवर-कंडक्टरों की होगी भर्ती; 5 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू, 1 करोड़ से सुधरेगी जसूर वर्कशॉप

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जसूर से 5 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई और वर्कशॉप के सुधार के लिए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। एचआरटीसी में 300 ड्राइवरों और 300 कंडक्टरों की भर्ती होगी। इसके अलावा 1,450 नई बसें खरीदने की योजना है। फिना सिंह परियोजना के लिए 350 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जबकि नूरपुर में 77.50 करोड़ रुपये के सीवरेज और पेयजल कार्य जारी हैं।

Hamirpur: दिव्यांग पूर्व सैनिक ने सरकारी नौकरी के नाम पर 2.37 करोड़ की कथित धोखाधड़ी का लगाया आरोप, SP से FIR और सुरक्षा की...

हमीरपुर के बैरी निवासी दिव्यांग भूतपूर्व सैनिक सतीश कुमार ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 2.37 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने एसपी को शिकायत देकर FIR, निष्पक्ष जांच और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

Himachal News: गोवंश के अवशेष मिलने पर भड़का विरोध, मुख्य चौक पर चक्का जाम; प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए पहुंचे DC

घघरौता पंचायत के सनौथा गांव में गोवंश के कथित तौर पर काटे जाने की घटना के विरोध में बुधवार को विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने मुख्य चौक पर चक्का जाम किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद दोपहर करीब तीन बजे DC ने मौके पर पहुंचकर बातचीत की और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Kangra Airport Expansion: कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, जमीन सुरक्षित करने के लिए जारी हुए ₹1.16 करोड़; रनवे ब्रिज की ऊंचाई पर जल्द...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना के तहत अधिग्रहित जमीन को सुरक्षित करने के लिए हिमाचल सरकार ने 1.16 करोड़ रुपये जारी किए हैं। अब लोक निर्माण विभाग बाउंड्री और तारबंदी का काम शुरू करेगा, जबकि मांझी खड्ड पर प्रस्तावित रनवे ब्रिज की ऊंचाई पर जल्द अंतिम फैसला होने की उम्मीद है।