Mandi: भोजपुर बाजार में 20 लाख के आभूषण चोरी मामले का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह की 2 महिलाएं गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

सुंदरनगर के भोजपुर बाजार में पिछले साल हुई 20 लाख रुपये के आभूषणों की चोरी के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं राजस्थान की रहने वाली हैं और अंतर्राज्यीय गिरोह से जुड़ी हो सकती हैं। पुलिस ने व्यापार मंडल के सहयोग से इन्हें पकड़ा है।

19 जून 2023 को सास-बहू भोजपुर बाजार में खरीदारी कर रही थीं, तभी उनका बैग चोरी हो गया, जिसमें 20 लाख रुपये के आभूषण थे। इस घटना की शिकायत सुंदरनगर पुलिस थाना में दर्ज करवाई गई थी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि दो महिलाएं एक बच्ची के साथ बाजार में आई थीं और मौका पाकर बैग लेकर फरार हो गई थीं। पुलिस ने कई जगह छापेमारी की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

Advertisement – HIM Live Tv

बुधवार को करीब 9 महीने बाद जब ये महिलाएं फिर से भोजपुर बाजार पहुंचीं, तो व्यापार मंडल के एक सदस्य ने उन्हें पहचान लिया और तुरंत अध्यक्ष सुरेश कौशल को इसकी जानकारी दी। इसके बाद सुंदरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और आभूषणों की बरामदगी के लिए कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इनका किसी बड़े अंतर्राज्यीय गिरोह से संबंध है या नहीं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंबा में रावी नदी को लेकर बड़ा अलर्ट, 29 अगस्त रात से खुलेंगे बांध के गेट; इस समय तक नदी किनारे जाने पर रोक

चंबा में चमेरा-II और चमेरा-III बांधों से सिल्ट फ्लशिंग के लिए 29 अगस्त रात 11 बजे से गेट खोले जाएंगे। इससे रावी नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ सकता है। एनएचपीसी ने लोगों को नदी किनारे न जाने की चेतावनी दी है।

हिमाचल के सरकारी CBSE स्कूलों में 117 कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति, ₹30 हजार मानदेय; जानें पूरी शर्तें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी CBSE स्कूलों में 117 कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। शिक्षकों को 30 हजार रुपये मासिक निश्चित मानदेय मिलेगा और नियुक्ति पांच वर्ष के लिए अस्थायी आधार पर होगी। जानें नियुक्ति की पूरी शर्तें।

Kangra: 30 अगस्त को धर्मशाला के इन इलाकों में 2 घंटे बिजली रहेगी बंद, देखें पूरी लिस्ट

धर्मशाला में 30 अगस्त को कचैहरी और एजुकेशन फीडर से जुड़े कई इलाकों में दोपहर 1 बजे से शाम 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों की सूची जारी कर लोगों से सहयोग की अपील की है।

परवाणू के नए बस अड्डे में बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल, दुकानों में घुसा पानी; सामान खराब होने से लाखों के नुकसान का...

परवाणू के नए बस अड्डे में तेज बारिश के बाद जलभराव हो गया और पानी कई दुकानों के अंदर तक पहुंच गया। दुकानदारों के अनुसार सामान, फ्रिज और बिजली के उपकरण खराब हुए हैं। जल निकासी व्यवस्था पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं।