Sirmaur: सिरमौर में नशा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो पिकअप गाड़ियां जब्त, चिट्टा और अफीम के साथ दो युवक गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

जिला सिरमौर में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अपने अभियान को तेज करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों घटनाओं में तस्करों द्वारा पिकअप वाहनों का इस्तेमाल किए जाने से पुलिस अलर्ट पर है। एक मामले में नाहन से चिट्टा/हेरोइन, जबकि दूसरे मामले में पांवटा साहिब से अफीम बरामद हुई है।

कूड़ा उठाने वाली पिकअप में बेच रहा था चिट्टा

पहली कार्रवाई नाहन शहर की पुलिस चौकी कच्चा टैंक की टीम ने की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नाहन निवासी हर्षत, जो महिंद्रा पिकअप में कूड़ा उठाने का कार्य करता है, इसी वाहन की आड़ में चिट्टा/हेरोइन बेचने का धंधा कर रहा है।

एसपी सिरमौर एन.एस. नेगी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने पिकअप को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान 0.62 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।

आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना नाहन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह जांच भी कर रही है कि आरोपी इस नशे की सप्लाई कहां से लाता था और किन लोगों को बेचता था।

पांवटा साहिब: पिकअप में अफीम लेकर घूम रहा था उत्तराखंड का युवक

दूसरी कार्रवाई पांवटा साहिब में डिटेक्शन सैल की टीम ने की। देर शाम राजकीय कन्या स्कूल के समीप पुलिस ने एक युवक को शक के आधार पर रोका। आरोपी की पहचान रमेश (23), पुत्र खड़कू राम, निवासी कवाणू, तहसील चकराता, जिला देहरादून (उत्तराखंड) के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 58.35 ग्राम अफीम बरामद की और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही पिकअप गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया।

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किन लोगों से जुड़ा था और यह नेटवर्क किन इलाकों तक फैला है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।