Himachal: दुबई में चमका हिमाचल का सितारा: दो रजत पदक जीतकर लौटे सुनील कुमार, अब वर्ल्ड ग्रां प्री पर नजर

Date:

--Advertisement--

दुबई में आयोजित 17वीं फज्जा अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर हिमाचल प्रदेश के होनहार पैरा एथलीट सुनील कुमार ने एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन किया है। दो रजत पदक जीतकर अपने गृह क्षेत्र अम्ब लौटने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। उपमंडल अम्ब के गांव लंडेर लंढ़ियां के रहने वाले सुनील की इस उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना दिया है। ग्रामीणों ने फूलमालाओं और बुके देकर अपने हीरो का अभिनंदन किया।

सुनील कुमार के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राघव राणा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने सुनील को हिमाचली टोपी, माता श्री चिंतपूर्णी जी की पावन चुनरी और नोटों का हार पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सुनील के पिता रामपॉल, यूथ कांग्रेस चिंतपूर्णी के अध्यक्ष अमन जसवाल, निशा शर्मा, अमित शुक्ला, अशोक वर्मा और राजेश भाटिया सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने सुनील की उपलब्धि पर गर्व जताया।

दुबई के प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय मंच पर सुनील का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। उन्होंने जैवलिन थ्रो में 32.47 मीटर भाला फेंककर रजत पदक जीता, जबकि शॉटपुट में 8.04 मीटर थ्रो के साथ दूसरा रजत पदक अपने नाम किया। ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत और कोच ललित ठाकुर के मार्गदर्शन का नतीजा है। इससे पहले भी सुनील 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स गेम्स 2025 में रजत पदक जीत चुके हैं।

अब सुनील की नजर अगले बड़े लक्ष्य पर है। उनका चयन 8 से 13 मार्च तक नई दिल्ली में होने वाली 2026 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री के लिए भारतीय दल में हुआ है, जहां वह एफ-40 श्रेणी में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। सुनील का कहना है कि उनका अगला लक्ष्य दिल्ली में स्वर्ण पदक जीतना है और इसके बाद अक्तूबर में होने वाले एशियन पैरा गेम्स में भी देश के लिए पदक हासिल करना उनका सपना है। अपनी तैयारियों को और मजबूत करने के लिए वह जल्द ही अपने कोच के साथ साई, गांधीनगर में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के लिए रवाना होंगे। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है और लोगों को उम्मीद है कि वह भविष्य में देश का नाम और ऊंचा करेंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित गगल के 60-70 परिवारों को बड़ी राहत, मुआवजे के साथ मिलेगा R&R का लाभ; केवल सिंह पठानिया ने...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार की जद में आने वाले गगल के करीब 60 से 70 परिवारों को उचित मुआवजे के साथ पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन यानी R&R का लाभ देने का आश्वासन सरकार ने दिया है। उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पात्र प्रभावित परिवारों को उनका हक दिलाने के लिए सरकार गंभीर है।

Kangra: शाहपुर में फोरलेन का बड़ा अपडेट, चंबी खड्ड पर 120 मीटर पुल खुला; रैत से लदवाड़ा का सफर अब करीब 1 मिनट में

पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चंबी खड्ड पर करीब 120 मीटर लंबे पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। पुल शुरू होने से रैत से लदवाड़ा पहुंचने में अब करीब एक मिनट लगेगा और वाहनों को चंबी बाजार से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का कहर: फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल, दुकानों में घुसा पानी और लाखों के नुकसान की...

शाहपुर में भारी बारिश के दौरान फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठे। बंदला पुल के पास कई दुकानों में पानी घुसने से दवाइयों और अन्य सामान के नुकसान की आशंका है। प्रभावित व्यापारियों ने मुआवजे और ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।