धर्मशाला। शहर में 12 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत उपमंडल नंबर-1 के सहायक अभियंता अभिषेक कटोच ने बताया कि बिजली लाइनों और उपकरणों के सामान्य रखरखाव के चलते सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक या काम पूरा होने तक कई क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
इस दौरान कोतवाली बाजार, आईपीएच कॉम्प्लेक्स, एमसी ऑफिस, यात्री निवास, जोनल अस्पताल, आयुर्वेदिक अस्पताल, न्यायिक परिसर, टेलीफोन एक्सचेंज, एसपी कार्यालय, डीसी कार्यालय, डिपो बाजार, सिविल लाइंस, रामनगर, लोअर टीसीवी, महाजन क्लिनिक शामनगर, पुलिस लाइंस, एक जोत कॉलोनी, चिलगाड़ी, हाउसिंग बोर्ड, शिक्षा बोर्ड, एआईआर, सरकारी कॉलेज, बीएड कॉलेज, सकोह, चेलियां, एचपीसीए स्टेडियम और सरस्वती नगर में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
इसके अलावा सिविल लाइंस, सिविल बाजार, फोरेंसिक लैब, माइक्रोवेव, टेलीफोन एक्सचेंज नरघोटा, टी-एस्टेट पेट्रोल पंप, गोरखा कॉलोनी, हाउसिंग कॉलोनी, सर्किट हाउस, ऑफिसर कॉलोनी चिलगाड़ी और कालापुल सब स्टेशन के आसपास भी बिजली बंद रहेगी।
33/11 केवी यार्ड और धर्मशाला शहर से जुड़े 11 केवी फीडरों के रखरखाव कार्य के चलते मैकलोडगंज मुख्य चौराहा, दलाई लामा मंदिर, जोगीबाड़ा गांव, हिरू गांव, दुसलान, टिप्पा रोड, संजय मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।
विद्युत विभाग के अनुसार, यदि मौसम खराब रहता है, तो बिजली बंद रखने का काम अगले दिन किया जाएगा। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले से निपटा लें।


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


