Himachal: शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में हंगामा: गाते-गाते मंच से उतरे लोक गायक, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

Date:

--Advertisement--

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या लोक संगीत और हाई-वोल्टेज ड्रामे की गवाह बनी। कार्यक्रम का सबसे चर्चित पल उस समय सामने आया जब प्रसिद्ध लोक गायक काकू राम ठाकुर प्रस्तुति के दौरान अचानक मंच छोड़कर दर्शकों के बीच पहुंच गए। उनका जोश इतना बढ़ गया कि वे सुरक्षा घेरा पार कर रेलिंग पर चढ़ गए। स्थिति को संभालने के लिए मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों को तुरंत हस्तक्षेप करना पड़ा।

सांस्कृतिक संध्या में मुख्य कलाकार के रूप में पहुंचे काकू राम ठाकुर ने जैसे ही अपनी नाटियां और लोकगीत शुरू किए, पूरा पंडाल झूम उठा। दर्शक तालियों और हूटिंग के साथ उनका उत्साह बढ़ाते रहे। इसी उत्साह के बीच गायक मंच से नीचे उतरकर सीधे प्रशंसकों के बीच जा पहुंचे और रेलिंग पर खड़े होकर परफॉर्म करने लगे। सुरक्षा में तैनात पुलिस जवानों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें सुरक्षित तरीके से वापस मंच तक पहुंचाया। उनकी इस अनोखी प्रस्तुति ने युवाओं में जबरदस्त जोश भर दिया, लेकिन प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों के लिए यह पल चुनौतीपूर्ण बन गया।

काकू राम ठाकुर से पहले चंबा के उभरते कलाकार सुनील ने भी मुख्य कलाकार के रूप में अपनी प्रस्तुति दी। उन्होंने चंबा और हिमाचल के पारंपरिक लोकगीतों से माहौल को संगीतमय बना दिया और युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा पायल ठाकुर, किशन वर्मा और राजिंद्र वर्मा ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पूरी संध्या उत्साह, संगीत और रोमांच से भरपूर रही।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra-Chamba MP Dr. Rajeev Bhardwaj की बड़ी बैठक में मौजूदगी, BJP संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर हुआ मंथन

कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने शिमला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय दीपकमल में प्रदेश पदाधिकारी बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, जनसंपर्क और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

Kangra: शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के बाद हवन यज्ञ की पूर्णाहुति, साध्वी भाग्यश्री भारती, जसवीर भारती, राकेश चौहान, रवि दत्त शर्मा समेत कथावाचक साध्वी...

शाहपुर के अभिनंदन पैलेस में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद हवन यज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हुई। भाजपा नेता राकेश चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा, समाजसेवी वीपी शर्मा, गोकुल सोंधी और साध्वी भाग्यश्री भारती समेत कथावाचक साध्वी बहनों ने हवन यज्ञ में हिस्सा लिया।

ऊना के अंब में बस में डिब्बे के अंदर जिंदा कछुआ लेकर जा रही महिला पकड़ी, दस्तावेज मांगने पर नहीं दिखा सकी कोई अनुमति

ऊना के अंब में हरियाणा रोडवेज की बस में डिब्बे के अंदर जिंदा कछुआ लेकर सफर कर रही महिला को पुलिस ने पकड़ा। महिला कछुए को धर्मशाला के एक धार्मिक गुरु को भेंट करने की बात कह रही थी, लेकिन उसे ले जाने से संबंधित कोई दस्तावेज या अनुमति पत्र नहीं दिखा सकी। पुलिस ने कछुए को कब्जे में लेकर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।

Solan: सोलन में NH-5 पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या हिट एंड रन? जांच में जुटी पुलिस

सोलन के शमलेच के समीप परमाणु-शिमला NH-5 पर सोमवार सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस हादसे, हिट एंड रन समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।