शाहपुर। 9 अक्टूबर 2026 को बीएमओ शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान डॉ. नेहा राणा ने लाभार्थियों को HPV टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह टीका सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी अन्य बीमारियों से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम के दौरान कुल 8 लाभार्थियों को HPV का टीका लगाया गया। इनमें हरचकियां में 4 और बरंज में 4 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। सत्र का उद्देश्य लोगों को HPV टीकाकरण के प्रति जागरूक करना और इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों की जानकारी देना था।


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


