Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें आवेदन

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में नौकरी पाने का अवसर है। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार के अनुसार, हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम और मुंबई की एसीएमई एंटरप्राइजेज के सहयोग से मैसर्स वर्टिव गल्फ एलएलसी में इलेक्ट्रीशियन और फिटर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 14 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 1100 से 1300 UAE दिरहम तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा ओवरटाइम का भुगतान भी मिलेगा। उम्मीदवारों को निःशुल्क भोजन या भोजन भत्ता, रोजगार की शर्तों के अनुसार आवास और परिवहन की सुविधा भी दी जाएगी। नियोक्ता की ओर से वीजा उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त चिकित्सा सुविधाएं, साप्ताहिक अवकाश और रोजगार अनुबंध व UAE के नियमों के अनुसार अन्य लाभ भी मिलेंगे।

इन पदों के लिए 20 से 45 वर्ष की आयु के ITI डिप्लोमा धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदक के पास वैध पासपोर्ट होना अनिवार्य है। जिन पात्र उम्मीदवारों के पास अभी पासपोर्ट नहीं है, उन्हें चयन होने के सात दिनों के भीतर पासपोर्ट बनवाना होगा।

इच्छुक उम्मीदवार दिए गए Google Form लिंक के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं: https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfrAluTNuWDD0fXoTON5xq17veGAMASKxTz1j_j-UELQAGqHg/viewform⁠

आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि चयन होने पर भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा अनुमोदित 35,400 रुपये के अतिरिक्त GST और 1,500 रुपये चिकित्सा शुल्क का भुगतान करना होगा। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के फोन नंबर 01892-224892 पर संपर्क किया जा सकता है।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर में 78 करोड़ के विकास कार्यों को रफ्तार देंगे विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, भवन निर्माण पर 22 करोड़ और...

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में करीब 78 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने समीक्षा बैठक में भवन निर्माण, PMGSY और नाबार्ड की परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। धारकंडी क्षेत्र की चार सड़कों की DPR मंजूरी के लिए भेजी ग