Mandi: दिनदहाड़े सनसनी: सुंदरनगर में वृद्ध दंपति को बंधक बनाकर लाखों की लूट, थाने से महज़ 300 मीटर दूर घटी वारदात

Date:

--Advertisement--

सुंदरनगर (मंडी): हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर शहर में रविवार दोपहर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसमें नया बाजार क्षेत्र में तीन अज्ञात युवकों ने एक वृद्ध दंपति को उनके ही घर में बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। ये पूरी घटना दोपहर करीब 2 बजे घटी और सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि यह वारदात बीएसएल कॉलोनी थाना से सिर्फ 300 मीटर की दूरी पर हुई।

नया बाजार निवासी और शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य नरेश भट्ट ने बताया कि रविवार को दोपहर के समय तीन लोग उनके घर में दाखिल हुए। उनके पास गननुमा और तेजधार हथियार थे। उन्होंने नरेश भट्ट और उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी देकर घर में ही मौजूद कपड़ों से बांध दिया। इसके बाद घर में रखे लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए।

पीड़ित के अनुसार, तीनों आरोपियों की भाषा उत्तर प्रदेश क्षेत्र के लोगों जैसी प्रतीत हो रही थी। घटना को अंजाम देने में करीब 20 मिनट का समय लगा और जाते समय आरोपी दंपति को जिस कमरे में बंद किया, उसके बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गए।

इस दौरान घर के अन्य हिस्सों में परिवार के सदस्य मौजूद थे, लेकिन किसी को इस लूट की भनक तक नहीं लगी। काफी देर बाद जब दंपति ने स्वयं को किसी तरह से बंधन से मुक्त किया, तब जाकर उन्होंने परिवार को घटना की जानकारी दी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस बाइक से आरोपी फरार हुए, वह मंडी से शुक्रवार शाम को चोरी की गई थी। उसी बाइक का इस्तेमाल करके आरोपी पंजाब की दिशा में भाग गए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही बीएसएल कॉलोनी थाना पुलिस और डीएसपी भारत भूषण मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

31 वर्षीय गौरव को स्टेज-3 कैंसर, चंडीगढ़ में ऑपरेशन के लिए 4 लाख से अधिक का खर्च; परिवार ने लगाई मदद की गुहार

योल कैंट धर्मशाला निवासी 31 वर्षीय गौरव स्टेज-3 कैंसर से जूझ रहे हैं। टांडा मेडिकल कॉलेज में कीमोथेरेपी के चार साइकिल के बाद डॉक्टरों ने चंडीगढ़ में तत्काल ऑपरेशन की सलाह दी है, जिसका खर्च चार लाख रुपये से अधिक बताया गया है। परिवार ने इलाज के लिए लोगों से आर्थिक मदद की अपील की है।

शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा का पांचवां दिन: साध्वी भाग्यश्री भारती ने बताया, श्रीकृष्ण की हर लीला में छिपा है गहरा आध्यात्मिक संदेश

शाहपुर के अभिनंदन मैरिज पैलेस में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन साध्वी भाग्यश्री भारती ने श्रीकृष्ण की माखन चोरी समेत विभिन्न लीलाओं का आध्यात्मिक महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भगवान की हर लीला में गहरा संदेश छिपा है और इसे केवल ज्ञान के माध्यम से समझा जा सकता है।

कांगड़ा में अंडर-14 खेलों का कैलेंडर जारी, 31 अगस्त से शुरू होंगे खंड स्तरीय टूर्नामेंट; जानें कब और कहां होंगी प्रतियोगिताएं

जिला कांगड़ा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंडर-14 लड़के और लड़कियों की खेल प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी हो गया है। खंड स्तरीय टूर्नामेंट 31 अगस्त से 2 सितंबर तक होंगे, जबकि जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं सितंबर में अलग-अलग स्कूलों में आयोजित की जाएंगी।

आरवीएनएल का बड़ा विस्तार: रेलवे के बाद अब हाईवे, एयरपोर्ट, पोर्ट, मेट्रो और सोलर प्रोजेक्ट्स में उतरेगी कंपनी

रेल विकास निगम लिमिटेड अब रेलवे के साथ-साथ हाईवे, एयरपोर्ट, पोर्ट, मेट्रो, सुरंग और सौर ऊर्जा परियोजनाओं में भी कदम बढ़ाने जा रहा है। आरवीएनएल ने 500 करोड़ से लेकर 1000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं के लिए भारतीय कंपनियों से साझेदारी प्रस्ताव मांगे हैं।