Mandi: नाके पर बड़ी कामयाबी: जोगिंद्रनगर पुलिस ने पकड़ी शराब की 38 पेटियां, 3 गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

जोगिंद्रनगर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान अवैध शराब की दो अलग-अलग खेपों को जब्त कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 38 पेटियां शराब बरामद की हैं और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पहला मामला घट्टा के पास का है, जहां पुलिस ने एक टैक्सी को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान वाहन से दो पेटियां अंग्रेजी शराब और पंद्रह पेटियां देसी शराब मिलीं। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी सरवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया, जो घमरेड़ गांव, डाकघर जलपेहड़, तहसील जोगिंद्रनगर का रहने वाला है।

दूसरी कार्रवाई बीड़ रोड के पास की गई, जहां एक कार की तलाशी के दौरान पुलिस को तीन पेटियां अंग्रेजी शराब, पांच पेटियां बीयर और तेरह पेटियां देसी शराब मिलीं। इस मामले में दो आरोपी कुलदीप सिंह निवासी सतनामपुरा, फगवाड़ा (पंजाब) और परमिंदर सिंह निवासी मलघोटा, तहसील बैजनाथ को हिरासत में लिया गया।

थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने कहा कि पुलिस नशे और अवैध तस्करी के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों मामलों की गहन जांच की जा रही है और इस बात का पता लगाया जा रहा है कि शराब की ये खेप कहां भेजी जा रही थी और इनके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि नशे या किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशे से मुक्त किया जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सुंदरनगर में पत्नी के लापता होने से पति परेशान, दूसरे व्यक्ति पर छिपाकर रखने का आरोप; पुलिस ने शुरू की तलाश

सुंदरनगर के बीएसएल कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दूसरे व्यक्ति द्वारा अपने पास छिपाकर रखने का आरोप लगाया है। पति ने पत्नी की सुरक्षा को लेकर पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला और आरोपी व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।

पौंग झील में अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, 40 साल की उम्र का अनुमान; 72 घंटे तक पहचान का इंतजार

पौंग झील में भटोली फकोरियां के समीप बुधवार को अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष होने का अनुमान है। पुलिस ने शव को देहरा शवगृह में रखा है और 72 घंटे तक पहचान के लिए रखा जाएगा।

कांगड़ा के हवलदार अश्वनी कुमार का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान निधन, 42 साल की उम्र में हार्ट अटैक से थमी सांसें; वीरवार को...

कांगड़ा के धीरा क्षेत्र के मतेहड़ गांव निवासी 42 वर्षीय हवलदार अश्वनी कुमार का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। 21 गढ़वाल रेजिमेंट में तैनात अश्वनी कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद सैन्य अस्पताल में मौत हो गई। वीरवार को उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।

रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ का रिजल्ट जारी, इन टिकट नंबरों ने जीते स्कूटी, लैपटॉप और LED टीवी समेत बड़े इनाम; देखें पूरी लिस्ट

धर्मशाला में 15 अगस्त को आयोजित रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ के परिणाम घोषित हो गए हैं। टिकट नंबर 008009 ने स्कूटी, 046049 ने लैपटॉप और 037708 ने 32 इंच एलईडी टीवी जीता है। यहां देखें सभी विजेता टिकट नंबर और पुरस्कारों की पूरी जानकारी।