Kangra: केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में UPSC-HPPSC की मुफ्त तैयारी का मौका, SC-OBC और PM CARES लाभार्थियों के लिए आवेदन शुरू

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 21 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला में अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और पीएम केयर्स चिल्ड्रन स्कीम के जरूरतमंद व पात्र लाभार्थियों के लिए बड़ी सुविधा शुरू की गई है। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से विश्वविद्यालय में संचालित डॉ. अम्बेडकर उत्कृष्टता केंद्र में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) और हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) की परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।

केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के प्रवक्ता ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए प्रवेश प्रक्रिया 7 अक्तूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक विद्यार्थी निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

प्रशिक्षण के लिए कुल 100 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष की अवधि के लिए 4 हजार रुपये का वजीफा भी प्रदान किया जाएगा।

विश्वविद्यालय ने बताया कि प्रशिक्षण से संबंधित दाखिला नोटिस https://www.cuhimachal.ac.in/admin/assets/uploads/docs/202610061622591632a2c9fb.pdf पर उपलब्ध है। इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन https://cuhimachaladm.samarth.edu.in/pmcare/ के माध्यम से कर सकते हैं।

प्रशिक्षण और आवेदन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए 9872217578, 8988263285, 8127214444 और 01892-228877 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव में आयुष विभाग की खास प्रदर्शनी, औषधीय पौधों से पंचकर्म और योग तक की दी गई जानकारी

शाहपुर दशहरा उत्सव के दौरान आयुष विभाग ने प्रदर्शनी लगाकर लोगों को औषधीय पौधों, पंचकर्म और योग के फायदे बताए। इस दौरान निःशुल्क दवाइयां और जागरूकता पत्रक भी वितरित किए गए।

Kangra: कांगड़ा में दिवाली पर सिर्फ 2 घंटे चलेंगे पटाखे, ग्रीन पटाखों को ही मंजूरी; गुरुपर्व, क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए भी टाइम...

कांगड़ा में दीपावली सहित प्रमुख त्योहारों पर केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल की अनुमति दी गई है। डीसी हेमराज बैरवा ने पटाखे चलाने का समय तय करने के साथ बिक्री और सुरक्षा को लेकर कई सख्त निर्देश जारी किए हैं।

Kangra: शाहपुर के द्रमण में दशहरा उत्सव पर 8 करोड़ की सब्जी मंडी का ऐलान, फोरलेन प्रभावित दुकानदारों के लिए बनेंगी 25 दुकानें; केवल...

शाहपुर के द्रमण में करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से सब्जी मंडी खोली जाएगी। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने दशहरा उत्सव के दौरान इसकी जानकारी दी। फोरलेन निर्माण से प्रभावित दुकानदारों के लिए 25 दुकानें बनाने की भी घोषणा की गई।

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव 2026 में खेलों का रोमांच, वॉलीबॉल और कबड्डी में इन टीमों ने मारी बाजी; विजेताओं को मिले 25 हजार रुपये...

जिला स्तरीय शाहपुर दशहरा उत्सव 2026 में वॉलीबॉल और कबड्डी प्रतियोगिताओं में विभिन्न टीमों ने खिताब जीते। ओपन वॉलीबॉल और कबड्डी की विजेता टीमों को 25,000 रुपये, जबकि स्कूल वर्ग के विजेताओं को 21,000 रुपये तक के नकद पुरस्कार और ट्रॉफियां दी गईं।