Sirmaur: पांवटा साहिब में नशा तस्कर गिरफ्तार: 480 नशीले कैप्सूल और स्मैक के साथ धरा गया आरोपी

Date:

--Advertisement--

सिरमौर जिले की पांवटा साहिब पुलिस ने नशे के खिलाफ लगातार चल रही मुहिम के तहत एक और सफलता हासिल की है। डिटैक्शन सैल की टीम ने रविवार शाम एक युवक को नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें आरोपी के पास से भारी मात्रा में नशीला सामान बरामद किया गया। आरोपी की पहचान आदित्य पुत्र मदन निवासी कामों माजरा, तहसील बेहट, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने पांवटा साहिब के बहराल क्षेत्र में छापा मारकर उसके कब्जे से 480 नशीले कैप्सूल और 8 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद की।

इस मामले की जानकारी पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने मीडिया से साझा की। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि मामले की गहन जांच की जा सके। पुलिस अब बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किन लोगों के संपर्क में था और यह नशीला सामान कहां से लाया गया था तथा कहां भेजा जाना था।

पुलिस के अनुसार यह जिले में बीते एक सप्ताह में नशा तस्करी का चौथा मामला है, जो दर्शाता है कि पुलिस नशे के कारोबार पर लगातार कड़ी निगरानी बनाए हुए है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं की भी छानबीन कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

31 वर्षीय गौरव को स्टेज-3 कैंसर, चंडीगढ़ में ऑपरेशन के लिए 4 लाख से अधिक का खर्च; परिवार ने लगाई मदद की गुहार

योल कैंट धर्मशाला निवासी 31 वर्षीय गौरव स्टेज-3 कैंसर से जूझ रहे हैं। टांडा मेडिकल कॉलेज में कीमोथेरेपी के चार साइकिल के बाद डॉक्टरों ने चंडीगढ़ में तत्काल ऑपरेशन की सलाह दी है, जिसका खर्च चार लाख रुपये से अधिक बताया गया है। परिवार ने इलाज के लिए लोगों से आर्थिक मदद की अपील की है।

शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा का पांचवां दिन: साध्वी भाग्यश्री भारती ने बताया, श्रीकृष्ण की हर लीला में छिपा है गहरा आध्यात्मिक संदेश

शाहपुर के अभिनंदन मैरिज पैलेस में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन साध्वी भाग्यश्री भारती ने श्रीकृष्ण की माखन चोरी समेत विभिन्न लीलाओं का आध्यात्मिक महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भगवान की हर लीला में गहरा संदेश छिपा है और इसे केवल ज्ञान के माध्यम से समझा जा सकता है।

कांगड़ा में अंडर-14 खेलों का कैलेंडर जारी, 31 अगस्त से शुरू होंगे खंड स्तरीय टूर्नामेंट; जानें कब और कहां होंगी प्रतियोगिताएं

जिला कांगड़ा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंडर-14 लड़के और लड़कियों की खेल प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी हो गया है। खंड स्तरीय टूर्नामेंट 31 अगस्त से 2 सितंबर तक होंगे, जबकि जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं सितंबर में अलग-अलग स्कूलों में आयोजित की जाएंगी।

आरवीएनएल का बड़ा विस्तार: रेलवे के बाद अब हाईवे, एयरपोर्ट, पोर्ट, मेट्रो और सोलर प्रोजेक्ट्स में उतरेगी कंपनी

रेल विकास निगम लिमिटेड अब रेलवे के साथ-साथ हाईवे, एयरपोर्ट, पोर्ट, मेट्रो, सुरंग और सौर ऊर्जा परियोजनाओं में भी कदम बढ़ाने जा रहा है। आरवीएनएल ने 500 करोड़ से लेकर 1000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं के लिए भारतीय कंपनियों से साझेदारी प्रस्ताव मांगे हैं।