Mandi: फोरलेन पर STF का बड़ा एक्शन! कार की डिक्की से 1.055 किलो चरस बरामद, राजस्थान के 4 युवक गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

मंडी, 30 जून। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी सफलता मिली है। मंडी-सुंदरनगर फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान एसटीएफ ने एक कार से 1.055 किलोग्राम चरस बरामद करते हुए राजस्थान के चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चरस को कार की डिक्की में मैट के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार एसटीएफ की टीम मंडी-सुंदरनगर फोरलेन पर तरोट बस अड्डा के समीप नियमित नाकाबंदी और वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट (आरजे-18सीबी-3954) को जांच के लिए रोका गया। पुलिस के अनुसार वाहन रुकते ही उसमें सवार युवक घबरा गए, जिससे पुलिस को संदेह हुआ।

Advertisement

जब कार की तलाशी ली गई तो डिक्की में मैट के नीचे छिपाकर रखे गए पांच पैकेट बरामद हुए। जांच करने पर इन पैकेटों से कुल 1.055 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष कुमार (39), वीरेंद्र कुमार (29), जैकी (20) और प्रमोद (19) निवासी जिला झुंझुनूं, राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना धनोटू में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20, 25 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में जाह्नवी शर्मा का पहाड़ी गीत ‘जिंदड़िए’ रिलीज, पिता ने लिखे बोल तो बेटी ने दी अपनी आवाज

शाहपुर में उभरती गायिका जाह्नवी शर्मा का नया पहाड़ी गीत ‘जिंदड़िए’ जारी हुआ। गीत के बोल उनके पिता जगदीश शर्मा ने लिखे हैं, जबकि जाह्नवी ने इसे अपनी आवाज दी है। समारोह में गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

हिमाचल में शुरू हुआ अनोखा डोंकी फार्म, 7 हजार रुपये लीटर तक बिकता है गधी का दूध; जानें क्यों है इतनी मांग

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के कंदरौर में 12 गधों के साथ डोंकी फार्म शुरू किया गया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने डेयरी कॉन्क्लेव-2026 के तहत इसका शुभारंभ किया। गधी का दूध 5 से 7 हजार रुपये प्रति लीटर तक बिकता है।

सोलन में 51 बच्चों से भरी स्कूल बस डिवाइडर से टकराई, प्रिंसिपल-चेयरमैन समेत कई घायल; हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

सोलन में चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर पंचकूला के लीटरा हैरिटेज स्कूल की बस डिवाइडर से टकरा गई। बस में 51 बच्चे सवार थे। हादसे में प्रिंसिपल, चेयरमैन और कोऑर्डिनेटर समेत कई लोग घायल हुए हैं।

करोड़ों की ड्रोन फंडिंग का दावा निकला फर्जी! IIT जोधपुर भी नहीं गया था सर्वेश शर्मा, 236 पन्नों की जांच रिपोर्ट में बड़े खुलासे

हमीरपुर के छात्र सर्वेश शर्मा के करोड़ों रुपये की ड्रोन फंडिंग और IIT जोधपुर के आयोजन में भागीदारी के दावों पर जांच में बड़े खुलासे हुए हैं। 236 पन्नों की रिपोर्ट के मुताबिक, छात्र आयोजन में शामिल नहीं हुआ था और कथित अनुबंध पर कॉलेज प्राचार्य के हस्ताक्षर भी नहीं मिले।