Solan: रात 2 बजे सोलन में एसपी का औचक निरीक्षण, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 4 होमगार्ड पर गिरी गाज

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में पुलिस विभाग ने ड्यूटी में लापरवाही के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए ड्यूटी में कोताही बरतने वाले पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही चार होमगार्ड जवानों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह कार्रवाई सोमवार देर रात उस समय की गई, जब एसपी गौरव सिंह ने रात करीब दो बजे अचानक औचक निरीक्षण किया। कानून व्यवस्था और रात्रि ड्यूटी की वास्तविक स्थिति जानने के लिए एसपी बिना पूर्व सूचना फील्ड में पहुंचे और परवाणू, धर्मपुर और सोलन सदर थाना क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले थानों और चौकियों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने पाया कि कई कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों को लेकर गंभीर नहीं थे। जांच में सामने आया कि कुछ इलाकों में रात्रि गश्त संतोषजनक नहीं थी। वहीं एक स्थान पर जांच अधिकारी द्वारा भी ड्यूटी सही तरीके से नहीं निभाई जा रही थी। मौके पर पांच पुलिसकर्मी और चार होमगार्ड जवान लापरवाही बरतते हुए पाए गए, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई की गई।

एसपी गौरव सिंह द्वारा देर रात की गई इस सख्त कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसपी ने साफ संदेश दिया है कि जनता की सुरक्षा से जुड़ी ड्यूटी में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। माना जा रहा है कि इस कार्रवाई के बाद जिले में रात्रि गश्त और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस और अधिक सतर्क नजर आएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।