100 साल तक शानन परियोजना का संचालन पंजाब ने किया, अब हिमाचल को सौंपने का समयः सीएम सुक्खू

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हाल ही में मंडी जिले के जोगिंद्रनगर स्थित ऐतिहासिक शानन पावर हाउस का दौरा किया। 110 मेगावाट क्षमता वाली इस परियोजना का संचालन अभी भी पंजाब सरकार के पास है। मुख्यमंत्री ने पावर हाउस के टरबाइन, अल्टरनेटर, एक्साइटर और कंट्रोल रूम समेत कई हिस्सों का निरीक्षण किया और बरोट से पानी लाने वाली पुरानी ट्रॉली का भी अवलोकन किया।

मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि उनके दौरे का मुख्य उद्देश्य इस परियोजना की वर्तमान स्थिति का आकलन करना था। उन्होंने कहा कि शानन परियोजना की लीज़ अवधि समाप्त हो चुकी है, और अब इसे हिमाचल प्रदेश को सौंप देना चाहिए। इस पर हिमाचल का पूरा अधिकार है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि यह परियोजना पंजाब पुनर्गठन अधिनियम के अंतर्गत नहीं आती है, और पंजाब सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में अपील दायर की है। जो भी निर्णय सर्वोच्च न्यायालय देगा, वह सभी को मान्य होगा।

इस मौके पर अधीक्षण अभियंता राजेश कुमार, अधिशाषी अभियंता सतीश कुमार, ऊहल परियोजना चरण-3 के प्रबंध निदेशक देवेंद्र सिंह, उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा और कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

धर्मशाला कॉलेज के 100 साल पूरे, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बोले- प्रदेश में सबसे ज्यादा विद्यार्थी यहीं लेते हैं दाखिला

धर्मशाला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित शताब्दी समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कॉलेज की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 133 सरकारी कॉलेजों में सबसे अधिक विद्यार्थियों का नामांकन धर्मशाला कॉलेज में है।

Kangra: सत्येंद्र गौतम ने की धर्मशाला कॉलेज के पूर्व छात्र संगठन ‘संगम’ के आयोजन की सराहना, पूर्व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से स्मारक का उद्घाटन...

धर्मशाला कॉलेज के शताब्दी वर्ष समारोह के तहत पूर्व छात्र संगठन ‘संगम’ के आयोजन की सत्येंद्र गौतम ने सराहना की। उन्होंने पूर्व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से स्मारक का उद्घाटन करवाने और राजनीतिक भाषणों के बजाय आपसी मिलन को प्राथमिकता देने को कार्यक्रम की खास बात बताया।

Kangra: शाहपुर में शहीद उत्तम राणा-प्रताप सिंह मेमोरियल प्रतियोगिता का समापन, कबड्डी में लिटिल फ्लावर और वॉलीबॉल में शाहपुर ने जीती ट्रॉफी

शाहपुर में शहीद उत्तम राणा और प्रताप सिंह मेमोरियल 21वीं वॉलीबॉल-कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हुआ। कबड्डी में लिटिल फ्लावर दुराना और नूरपुर, जबकि वॉलीबॉल में फतेहपुर और शाहपुर की टीमों ने खिताब जीते। समारोह में 10 खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।

Kangra: शाहपुर में जानवी शर्मा का पहाड़ी गीत ‘जिंदड़िए’ रिलीज, पिता ने लिखे बोल तो बेटी ने दी अपनी आवाज

शाहपुर में उभरती गायिका जानवी शर्मा का नया पहाड़ी गीत ‘जिंदड़िए’ जारी हुआ। गीत के बोल उनके पिता जगदीश शर्मा ने लिखे हैं, जबकि जाह्नवी ने इसे अपनी आवाज दी है। समारोह में गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।