जनवरी 2025 तक ऊहल परियोजना के तीसरे चरण से शुरू होगा विद्युत उत्पादन: मुख्यमंत्री

Date:

--Advertisement--

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के अपने दौरे के दौरान ऊहल परियोजना के तीसरे चरण के जलाशय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को पूरा करने के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने मौके पर ही इस परियोजना के लिए 85 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि सॉवरन गारंटी के रूप में स्वीकृत की, जो कि मार्च 2024 में पहले से स्वीकृत 100 करोड़ रुपये के अलावा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि परियोजना कई वर्षों से निर्माणाधीन है, जिससे इसकी लागत बढ़ गई है। लेकिन वर्तमान सरकार ने कार्य में तेजी लाई है। सभी आवश्यक तकनीकी जांच और निरीक्षणों के बाद, दिसंबर 2024 या जनवरी 2025 तक विद्युत उत्पादन शुरू होने की संभावना है। परियोजना की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए थर्ड पार्टी क्वालिटी कंट्रोल के तहत टाटा पावर लिमिटेड को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस परियोजना से राज्य को अतिरिक्त आय होगी।

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि विद्युत उत्पादन हिमाचल प्रदेश की समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है और सरकार इसके लिए ठोस कदम उठा रही है। वर्ष 2026 तक हिमाचल को हरित ऊर्जा राज्य के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से पनबिजली, सौर ऊर्जा और ग्रीन हाइड्रोजन को बढ़ावा दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य सरकार विद्युत बोर्ड को लगभग 2200 करोड़ रुपये की सब्सिडी दे रही है, ताकि बोर्ड आत्मनिर्भर बन सके।

इससे पहले, ऊहल परियोजना के प्रबंध निदेशक देवेंद्र सिंह ने परियोजना की प्रगति पर एक वीडियो प्रस्तुति दी। कई प्रमुख अधिकारी और नेता भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

200 साल पुराने बरगद के पेड़ पर NGT सख्त, चबूतरा बनाने की अनुमति पर हिमाचल सरकार से मांगा जवाब

हिमाचल प्रदेश के संरक्षित वन क्षेत्र में करीब 200 साल पुराने बरगद के पेड़ के चारों ओर बनाए जा रहे सुरक्षा चबूतरे पर NGT ने सवाल उठाए हैं। प्रधान सचिव (वन) को छह सप्ताह में हलफनामा दाखिल कर निर्माण की अनुमति और आधार स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

Kangra: शाहपुर में 15 अगस्त से शुरू होगा श्री कालसर्प दोष शांति महाअनुष्ठान, 17 अगस्त को पूर्णाहुति और विशाल भंडारा

शाहपुर के माँ बगलामुखी-शनि देव मंदिर झुलाड़ में 15 से 17 अगस्त 2026 तक श्री कालसर्प दोष शांति महाअनुष्ठान होगा। नित्य पूजन सुबह 9 बजे से शुरू होगा, जबकि 17 अगस्त को दोपहर 12 बजे यज्ञ पूर्णाहुति और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

रक्षाबंधन से पहले हिमाचल के लाखों परिवारों को बड़ी राहत, राशन डिपुओं में जल्द मिलेगी सस्ती चीनी; जानें किसे कितने रुपये किलो

रक्षाबंधन से पहले हिमाचल के लाखों राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने 35,600 क्विंटल चीनी का सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिया है। जानें किस परिवार को कितने रुपये किलो मिलेगी चीनी।

मुख्यमंत्री सहारा योजना में बड़ा बदलाव, अब ऐसे मिलेगा गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को आर्थिक सहारा

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सहारा योजना का संचालन अब सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग करेगा। गंभीर और दीर्घकालिक बीमारियों से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए नया ऑनलाइन प्लेटफॉर्म शुरू किया गया है। लंबित आवेदकों को सहायता राशि के लिए दोबारा आवेदन करना होगा।