Major Issue in Shahpur Market: शाहपुर बाजार में रेलिंग लगाकर सीधी आवाजाही बंद, वैकल्पिक रास्तों की कमी से लोगों को भारी परेशानी, फोरलेन कंपनी पर उठे सवाल

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिले के शाहपुर बाजार में पठानकोट–मंडी फोरलेन निर्माण कार्य के चलते स्थानीय लोगों और व्यापारियों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मुख्य बाजार में रेलिंग लगाकर सीधी आवाजाही बंद कर दिए जाने से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Also Read: Business Hit in Shahpur Market: शाहपुर बाजार में क्रॉसिंग बंद, कारोबारियों का फूटा गुस्सा—क्या मिलेगा समाधान?

स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी या कंपनी ने ट्रैफिक प्रबंधन और वैकल्पिक रास्तों की उचित व्यवस्था किए बिना यह कदम उठाया है। स्थिति यह है कि दोहब की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को करीब एक किलोमीटर दूर 39 मील के रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है, जबकि छोटे वाहन पुलिस थाना शाहपुर के रास्ते से जाने को मजबूर हैं। इससे रोजाना हजारों लोग प्रभावित हो रहे हैं।

स्थानीय व्यापारियों ने भी इस व्यवस्था पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि अचानक किए गए बदलाव से उनके कारोबार पर असर पड़ रहा है और लोगों का समय व ईंधन दोनों बर्बाद हो रहा है। लोगों ने सवाल उठाया है कि जब फोरलेन का काम पहले से चल रहा था, तो अंडरपास या सुरक्षित क्रॉसिंग जैसी स्थायी व्यवस्था पहले क्यों नहीं बनाई गई।

गौरतलब है कि क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और विधायक केवल सिंह पठानिया भी अंडरपास की मांग को लेकर आवाज उठा चुके हैं, लेकिन अब तक इसका कोई ठोस समाधान जमीन पर नजर नहीं आया है।

अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या फोरलेन निर्माण कंपनी ने ट्रैफिक प्लानिंग में लापरवाही की है या फिर प्रशासन की निगरानी कमजोर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्थिति को देखते हुए कंपनी और प्रशासन को तुरंत राहत के कदम उठाने चाहिए, ताकि जनता को हो रही परेशानी कम की जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर सिविल अस्पताल के नए भवन का काम जल्द पूरा करने के निर्देश, केवल सिंह पठानिया ने किया निरीक्षण; 12 करोड़ की लागत...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सिविल हॉस्पिटल शाहपुर के निर्माणाधीन नए भवन का निरीक्षण किया। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे चार मंजिला भवन का अधिकांश काम पूरा हो चुका है। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाकर भवन को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

Kangra: रैत में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों की ट्रेनिंग शुरू, 19 नवंबर तक 9 बैच में दिया जाएगा बुनियादी प्रशिक्षण

रैत विकास खंड में नवनिर्वाचित प्रधानों, उप-प्रधानों और वार्ड सदस्यों का बुनियादी प्रशिक्षण शुरू हो गया है। 7 सितंबर से शुरू हुए प्रशिक्षण में कुल 9 बैच को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो 19 नवंबर तक चलेगा।

Kangra: रैत में आयुर्वेद दिवस पर खास आयोजन, राज्य लक्ष्मी ने संभाला अधिकारी का पदभार; स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद अपनाने का संदेश

रैत स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्तरोन्नत उपमंडलीय चिकित्सा विभाग (आयुष) में राज्य लक्ष्मी ने अधिकारी के पद पर पदभार संभाला और स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेदिक सिद्धांत अपनाने का संदेश दिया।

HPU में फिर बढ़ा तनाव, दराट और रॉड के साथ कुलपति कार्यालय पहुंचे छात्र; पुलिस ने 7 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में मंगलवार को छात्र संगठनों के बीच विवाद के बाद तनाव बढ़ गया। कुलपति कार्यालय परिसर में दो छात्रों के बैग की तलाशी के दौरान दराट और रॉड मिलने की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने सात छात्रों को हिरासत में लिया।