Business Hit in Shahpur Market: शाहपुर बाजार में क्रॉसिंग बंद, कारोबारियों का फूटा गुस्सा—क्या मिलेगा समाधान?

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिले के शाहपुर बाजार में पठानकोट–मंडी फोरलेन परियोजना के तहत निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन इसके साथ ही स्थानीय लोगों और व्यापारियों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। बाजार में वाहनों के लिए बनाई गई क्रॉसिंग को निर्माण कंपनी द्वारा बंद कर दिया गया है, जिसके कारण लोगों को अब करीब एक किलोमीटर दूर 39 मील से होकर आना-जाना पड़ रहा है।

Also Read: Major Issue in Shahpur Market: शाहपुर बाजार में रेलिंग लगाकर सीधी आवाजाही बंद, वैकल्पिक रास्तों की कमी से लोगों को भारी परेशानी, फोरलेन कंपनी पर उठे सवाल

इस बदलाव का सीधा असर आम लोगों के साथ-साथ व्यापारियों पर भी पड़ा है। डोहब, न्यू करतार मार्केट, सरकारी स्कूल और आसपास के क्षेत्रों की ओर जाने वाले लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है, जिससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी हो रही है। स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि इस वजह से उनके व्यापार पर भी बुरा असर पड़ा है।

मंगलवार शाम को इसी मुद्दे को लेकर स्थानीय व्यापारी एकत्रित हुए और फोरलेन निर्माण कंपनी के खिलाफ नाराजगी जताई। इस दौरान पुलिस कर्मियों के साथ एसडीएम शाहपुर डॉ. गणेश ठाकुर भी मौके पर पहुंचे। व्यापारियों—नवनीत शर्मा, जगदीश, गुरबचन सिंह, रामपाल, सनेश महाजन, स्वरूप कुमार, विजय शर्मा, कमल किशोर, कमला पाठक और नितिन कौशल—ने बताया कि पहले उनका कारोबार ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन अब हालात ऐसे हो गए हैं कि लाखों रुपये खर्च कर 25 से 30 हजार रुपये मासिक किराए पर ली गई दुकानों में कारोबार ठप होने की कगार पर पहुंच गया है।

व्यापारियों ने मांग की है कि शाहपुर बाजार में अंडरपास के साथ रेड लाइट की व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और आवाजाही सुचारू हो सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो वे बाजार से लघु सचिवालय तक रैली निकालकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपेंगे।

मौके पर पहुंचे एसडीएम डॉ. गणेश ठाकुर ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा और फोरलेन निर्माण कंपनी से बातचीत कर उचित समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धनोटू में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर 15 दिवसीय योग शिविर का समापन, योग प्रशिक्षकों को किया सम्मानित; औषधीय पौधों का भी रोपण

धनोटू में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुर्वेदिक विभाग रैत के तहत आयोजित 15 दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ। इस दौरान योग प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया और आयुर्वेदिक औषधीय पौधों का रोपण भी किया गया।

Kangra: शाहपुर सिविल अस्पताल के नए भवन का काम जल्द पूरा करने के निर्देश, केवल सिंह पठानिया ने किया निरीक्षण; 12 करोड़ की लागत...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सिविल हॉस्पिटल शाहपुर के निर्माणाधीन नए भवन का निरीक्षण किया। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे चार मंजिला भवन का अधिकांश काम पूरा हो चुका है। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाकर भवन को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

Kangra: रैत में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों की ट्रेनिंग शुरू, 19 नवंबर तक 9 बैच में दिया जाएगा बुनियादी प्रशिक्षण

रैत विकास खंड में नवनिर्वाचित प्रधानों, उप-प्रधानों और वार्ड सदस्यों का बुनियादी प्रशिक्षण शुरू हो गया है। 7 सितंबर से शुरू हुए प्रशिक्षण में कुल 9 बैच को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो 19 नवंबर तक चलेगा।

Kangra: रैत में आयुर्वेद दिवस पर खास आयोजन, राज्य लक्ष्मी ने संभाला अधिकारी का पदभार; स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद अपनाने का संदेश

रैत स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्तरोन्नत उपमंडलीय चिकित्सा विभाग (आयुष) में राज्य लक्ष्मी ने अधिकारी के पद पर पदभार संभाला और स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेदिक सिद्धांत अपनाने का संदेश दिया।