Himachal Panchayat Election 2026: 3,754 पंचायतों में तीन चरणों में मतदान, 50 लाख मतदाता करेंगे फैसला

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव 2026 का औपचारिक ऐलान कर दिया है। राज्य की कुल 3,754 पंचायतों में चुनाव तीन चरणों में संपन्न होंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची ने मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुनाव की घोषणा के साथ ही पूरे प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण का मतदान 26 मई को होगा, जबकि दूसरे चरण के लिए वोटिंग 28 मई को कराई जाएगी। तीसरे चरण का मतदान 30 मई को होगा। चुनाव की अधिसूचना 29 अप्रैल को जारी की जाएगी। नामांकन पत्र 7, 8 और 11 मई को दाखिल किए जा सकेंगे, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 12 मई को होगी। उम्मीदवार 15 मई तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। मतगणना मतदान के तुरंत बाद की जाएगी।

इस बार पंचायत चुनाव में 50,48,000 से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें करीब 51,000 युवा मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि उपप्रधान पद के लिए किसी प्रकार का आरक्षण लागू नहीं होगा।

निर्वाचन आयोग ने जानकारी दी है कि कुल्लू जिले के आनी और नग्गर ब्लॉक की दो पंचायतों में इस बार चुनाव नहीं होंगे, क्योंकि इनका कार्यकाल वर्ष 2027 में पूरा होगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों की ट्रेनिंग शुरू, 19 नवंबर तक 9 बैच में दिया जाएगा बुनियादी प्रशिक्षण

रैत विकास खंड में नवनिर्वाचित प्रधानों, उप-प्रधानों और वार्ड सदस्यों का बुनियादी प्रशिक्षण शुरू हो गया है। 7 सितंबर से शुरू हुए प्रशिक्षण में कुल 9 बैच को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो 19 नवंबर तक चलेगा।

Kangra: रैत में आयुर्वेद दिवस पर खास आयोजन, राज्य लक्ष्मी ने संभाला अधिकारी का पदभार; स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद अपनाने का संदेश

रैत स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्तरोन्नत उपमंडलीय चिकित्सा विभाग (आयुष) में राज्य लक्ष्मी ने अधिकारी के पद पर पदभार संभाला और स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेदिक सिद्धांत अपनाने का संदेश दिया।

HPU में फिर बढ़ा तनाव, दराट और रॉड के साथ कुलपति कार्यालय पहुंचे छात्र; पुलिस ने 7 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में मंगलवार को छात्र संगठनों के बीच विवाद के बाद तनाव बढ़ गया। कुलपति कार्यालय परिसर में दो छात्रों के बैग की तलाशी के दौरान दराट और रॉड मिलने की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने सात छात्रों को हिरासत में लिया।

कांगड़ा में 12 साल से फरार उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार, भवारना पुलिस ने घर से दबोचा; 2014 के केस में था वांटेड

कांगड़ा की भवारना पुलिस ने 12 वर्षों से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी विकेश कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी 2014 के IPC धारा 381 के मामले में वांछित था और उसे अदालत में पेश किया गया।