दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं, बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई 85 वर्षीय मां; कुछ घंटों में गई दोनों की जान

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के बड़सर क्षेत्र के समोह गांव में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। जिस घर में दिवाली की खुशियां मनाने की तैयारियां चल रही थीं, वहां एक ही दिन में दो मौतों से मातम छा गया। 63 वर्षीय बेटे बलदेव सिंह की अचानक मौत के कुछ ही घंटों बाद उनकी 85 वर्षीय मां ज्ञानो देवी ने भी दम तोड़ दिया। बेटे की मौत की खबर और उनका शव देखकर मां की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, टिक्कर राजपूता पंचायत के समोह गांव में शनिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे बलदेव सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी। परिजन तुरंत उन्हें उपचार के लिए बड़सर अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बलदेव सिंह जल शक्ति विभाग से सेवानिवृत्त थे। उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जब उनका शव घर पहुंचा तो 85 वर्षीय मां ज्ञानो देवी बेटे को इस हालत में देखकर बेसुध हो गईं।

बेटे के अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच बिगड़ी मां की तबीयत

परिवार के सदस्य बलदेव सिंह के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे थे। उनका शव अंतिम संस्कार के लिए श्मशानघाट ले जाया गया। इसी दौरान घर पर मौजूद ज्ञानो देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें भी सांस लेने में परेशानी होने लगी। परिजन बिना देर किए उन्हें बड़सर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने दोपहर करीब 12 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बड़ा बेटा बहरीन में करता है नौकरी

बलदेव सिंह के परिवार में दो बेटे हैं। उनका छोटा बेटा घर पर ही रहता है, जबकि बड़ा बेटा बहरीन में नौकरी करता है। पिता की मौत की सूचना मिलने के बाद बड़ा बेटा घर लौट रहा है। बलदेव सिंह के बड़े भाई जगरूप सेना से सेवानिवृत्त हैं।

वार्ड पंच सुदेश ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि परिवार के दो सदस्यों की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Advertisement
Advertisement​
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HRTC यात्रियों के लिए जरूरी खबर! आज शाम 5 बजे से 15 घंटे बंद रहेंगी लोकल बसें, जानें किन रूटों पर मिलेगी सुविध

विश्वकर्मा दिवस के चलते HRTC रविवार शाम 5 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक हिमाचल प्रदेश में लोकल बस सेवाएं बंद रखेगा। हालांकि, शिमला-धर्मशाला और दिल्ली से कुल्लू, मंडी व चंबा के लिए बसें चलेंगी। दिवाली पर निगम ने 266 अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया।

दीपावली पर हिमाचल में अलर्ट मोड पर अग्निशमन विभाग, 850 कर्मियों की तैनाती; पटाखे जलाने से पहले जरूर जान लें ये जरूरी बातें

दीपावली पर आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए हिमाचल प्रदेश अग्निशमन विभाग ने करीब 850 कर्मियों और गृह रक्षकों की तैनाती की है। अग्निशमन वाहन और उपकरण अलर्ट मोड पर हैं। विभाग ने लोगों से सुरक्षित तरीके से आतिशबाजी करने और आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना देने की अपील की है।

शादी के 4 दिन बाद ही ससुराल से लापता हुई नवविवाहिता, परिवार का आरोप- 16 लाख के गहने और 1.80 लाख रुपये भी गायब

बिलासपुर के भराड़ी क्षेत्र में शादी के चार दिन बाद 22 वर्षीय नवविवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। परिवार का आरोप है कि घर से करीब 16 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और 1.80 लाख रुपये की नकदी भी गायब है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Kangra: धर्मशाला में 27 दिसंबर को दौड़ेंगे हजारों धावक, कांगड़ा कार्निवल-2026 का बड़ा आकर्षण होगी मैराथन; जानें रूट और श्रेणियां

कांगड़ा कार्निवल-2026 के तहत 27 दिसंबर को धर्मशाला मैराथन आयोजित होगी। इसमें 3, 5 और 10 किलोमीटर के साथ हाफ मैराथन और फुल मैराथन की श्रेणियां होंगी। नगर निगम आयुक्त जफर इकबाल के अनुसार, देशभर से हजारों धावकों के शामिल होने की उम्मीद है।