Kangra: शाहपुर अस्पताल की बिजली और बैकअप व्यवस्था को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश आईटी संयोजक प्रणव शर्मा ने उठाए सवाल

Date:

--Advertisement--

शाहपुर: शाहपुर सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल में बिजली आपूर्ति बाधित होने के दौरान मरीजों, उनके परिजनों और स्वास्थ्य कर्मियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थिति उस समय और अधिक चिंताजनक हो गई, जब बिजली जाने के बाद अस्पताल का जनरेटर भी सुचारू रूप से काम नहीं कर पाया।

बिजली और बैकअप व्यवस्था ठप होने के कारण अस्पताल में भर्ती मरीजों, उपचार के लिए पहुंचे लोगों और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को भीषण गर्मी और उमस झेलनी पड़ी। वार्डों और ओपीडी क्षेत्रों में बिजली न होने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई, वहीं अस्पताल के कामकाज पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।

Advertisement

इस मामले को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश आईटी संयोजक प्रणव शर्मा ने कांग्रेस सरकार और स्थानीय विधायक पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति कुछ और ही दिखाई दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल जैसी महत्वपूर्ण संस्था में बिजली बैकअप की उचित व्यवस्था न होना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है।

प्रणव शर्मा ने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीज पहले से ही शारीरिक और मानसिक परेशानी से गुजर रहे होते हैं। ऐसे में बिजली आपूर्ति ठप होने और जनरेटर के काम न करने से उनकी समस्याएं कई गुना बढ़ जाती हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आपातकालीन सेवाओं के लिए निर्बाध बिजली व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है, लेकिन यहां मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव नजर आ रहा है।

उन्होंने स्थानीय विधायक पर सवाल उठाते हुए कहा कि विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर किए जा रहे दावे केवल कागजों तक सीमित हैं। यदि अस्पताल में बिजली और जनरेटर जैसी बुनियादी व्यवस्थाएं भी दुरुस्त नहीं हैं, तो आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं कैसे मिलेंगी।

भाजपा नेता ने प्रदेश सरकार को भी घेरते हुए कहा कि सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के दावे तो कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर व्यवस्थाएं लगातार कमजोर होती जा रही हैं। उन्होंने मांग की कि शाहपुर अस्पताल की बिजली बैकअप व्यवस्था की तुरंत जांच करवाई जाए और जनरेटर को पूरी तरह कार्यशील बनाया जाए, ताकि भविष्य में मरीजों को इस तरह की परेशानी न झेलनी पड़े।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अस्पताल की व्यवस्थाओं में जल्द सुधार नहीं किया गया, तो भाजपा इस मुद्दे को जनता के बीच प्रमुखता से उठाएगी। वहीं, क्षेत्र के लोगों ने भी अस्पताल में बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने और बिजली व बैकअप व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।

हिमाचल विधानसभा में सतपाल सत्ती के सवाल पर धनीराम शांडिल का जवाब, 1,190 आंगनबाड़ी केंद्रों में अब भी बिजली नहीं; 4.24 लाख बच्चे पंजीकृत

हिमाचल प्रदेश में 1,190 आंगनबाड़ी केंद्र अभी भी बिजली सुविधा से वंचित हैं, जबकि राज्य के 18,925 केंद्रों में 4,24,362 बच्चे पंजीकृत हैं। विधानसभा में सरकार ने प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताएं बंद करने के कारण भी बताए हैं।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।