Kangra: शाहपुर में 33वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का आगाज, 52 स्कूलों के नन्हे वैज्ञानिक दिखा रहे हुनर; केवल सिंह पठानिया बोले- विज्ञान किताबों तक सीमित नहीं

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 18 सितंबर। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहपुर में दो दिवसीय 33वीं उपमंडल स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम का उद्घाटन शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने किया। विद्यालय पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में शाहपुर उपमंडल के 52 मिडल, दसवीं और जमा दो स्तर के विद्यालयों के विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान केवल सिंह पठानिया ने नन्हे वैज्ञानिकों की ओर से तैयार किए गए विभिन्न विज्ञान मॉडलों का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद किया और उनके प्रयोगों तथा मॉडलों के बारे में जानकारी ली। विद्यार्थियों ने अपने वैज्ञानिक प्रयोगों और मॉडलों के जरिए अपनी प्रतिभा और वैज्ञानिक सोच को सामने रखा।

अपने संबोधन में केवल सिंह पठानिया ने कहा कि विज्ञान केवल प्रयोगशाला और किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे घर, विद्यालय, खेत, जंगल, नदियों और पूरे प्राकृतिक वातावरण में मौजूद है। उन्होंने विद्यार्थियों से विज्ञान को प्रकृति और समाज से जोड़कर देखने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे प्राकृतिक रूप से समृद्ध राज्य में जैव विविधता, जल संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, कचरा प्रबंधन और सतत विकास जैसे विषयों पर सीखने और शोध करने के व्यापक अवसर मौजूद हैं। ऐसे विषयों को समझकर विद्यार्थी अपने आसपास की समस्याओं के समाधान की दिशा में भी काम कर सकते हैं।

पठानिया ने कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने में शिक्षकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। शिक्षक केवल ज्ञान देने वाले नहीं, बल्कि बच्चों को सही दिशा दिखाने वाले मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत भी हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि आज का विद्यार्थी ही कल का वैज्ञानिक, इंजीनियर, शिक्षक, डॉक्टर, शोधकर्ता और राष्ट्र निर्माता बनेगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की छोटी-सी खोज भी समाज में बड़ा बदलाव ला सकती है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा में सुधार और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न कार्यक्रम चला रही है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश के प्रदर्शन में सुधार का उल्लेख करते हुए उन्होंने इसका श्रेय मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और शिक्षकों को दिया।

पठानिया ने अध्यापकों से आग्रह किया कि विद्यार्थियों को नवीं और दसवीं कक्षा से ही करियर संबंधी मार्गदर्शन दिया जाए, ताकि उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए विषयों के चयन में सुविधा हो और वे अपने लक्ष्य की ओर बेहतर तरीके से आगे बढ़ सकें। उन्होंने चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं भी दीं।

कार्यक्रम के दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा और विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों पर जमकर तालियां बटोरीं।

इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, एटीसी प्रभारी एवं वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. सुनंदा पठानिया, प्रधानाचार्य शमशेर भारती, भाग सिंह, बविता, रिशु समयाल, सुरेंद्र शर्मा, बीईईओ अरविंद धीमान, नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता, जिला परिषद सदस्य संदीप, ग्राम पंचायत क्यारी प्रधान मंजू पटियाल, सहायक अभियंता लोक निर्माण विपुल, रेंज ऑफिसर सुमित शर्मा, वरयाम सिंह, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, उत्तम चम्बियाल, पार्षद विजय गुलेरिया, अभिषेक माथुर, नीतिन कौशल, प्रीति चम्बियाल और एसएमसी प्रधान ममता सहित प्रवक्ता एवं अध्यापक वर्ग, बच्चों के अभिभावक, स्कूली विद्यार्थी और अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में दिवाली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी के लिए नियम तय, केवल लाइसेंसधारी विक्रेता निर्धारित स्थानों पर बेच सकेंगे ग्रीन पटाखे;...

दिवाली से पहले शाहपुर प्रशासन ने पटाखों की बिक्री और उपयोग के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। केवल स्वीकृत ग्रीन पटाखों की अनुमति होगी। बिक्री सुबह 8 से रात 8 बजे तक और पटाखे चलाने का समय रात 8 से 10 बजे तक तय किया गया है।

Kangra: धर्मशाला में उप-डाकघर का ताला तोड़कर 1.85 लाख रुपये चोरी, पुलिस ने तीन दिन में आरोपी को दबोचा; 1.45 लाख बरामद

धर्मशाला के दाड़ी उप-डाकघर में ताला तोड़कर 1.85 लाख रुपये से अधिक की नकदी चोरी करने के मामले में कांगड़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 1.45 लाख रुपये बरामद किए हैं।

Kangra: हिमाचल के सरकारी अवकाश केंद्रीय विश्वविद्यालय में भी लागू हों, NSUI ने उठाई मांग; परिसर निदेशक को सौंपा ज्ञापन

केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के शाहपुर परिसर में हिमाचल सरकार द्वारा घोषित राजपत्रित अवकाश लागू करने की मांग उठी है। NSUI कांगड़ा जिला अध्यक्ष अधिराज सिंह मनकोटिया ने परिसर निदेशक को ज्ञापन सौंपकर अवकाश कैलेंडर में प्रदेश सरकार के अवकाश शामिल करने की मांग की।

Kangra: शाहपुर में विधायक पठानिया के बड़े ऐलान, जलाडी में बनेगा ब्राइडल पाथ; नई बस सेवा और सड़क निर्माण का भी वादा

शाहपुर के जलाडी में विधायक केवल सिंह पठानिया ने 3 लाख रुपये की लागत से बनने वाले ब्राइडल पाथ का शिलान्यास किया। उन्होंने क्षेत्र में जल्द नई बस सेवा, चौधरी और धीमान बस्ती के लिए सड़क तथा नया हैंडपंप लगाने की घोषणा की।