Kangra: हिमाचल के सरकारी अवकाश केंद्रीय विश्वविद्यालय में भी लागू हों, NSUI ने उठाई मांग; परिसर निदेशक को सौंपा ज्ञापन

Date:

--Advertisement--

शाहपुर। केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के शाहपुर परिसर में हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से घोषित राजपत्रित अवकाशों को लागू करने की मांग उठी है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के कांगड़ा जिला अध्यक्ष अधिराज सिंह मनकोटिया ने इस मांग को लेकर परिसर निदेशक को ज्ञापन सौंपा। छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन से प्रदेश सरकार द्वारा घोषित राजपत्रित अवकाशों को विश्वविद्यालय के अवकाश कैलेंडर में शामिल करने की मांग की है।

Advertisement​

इस दौरान केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के NSUI अध्यक्ष आयुष कुमार, राजकीय महाविद्यालय शाहपुर के अध्यक्ष अक्षित शर्मा और केंद्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष कृष्णा मेहरा भी मौजूद रहे।

ज्ञापन के माध्यम से छात्र नेताओं ने कहा कि वर्तमान में केंद्रीय विश्वविद्यालय में केवल केंद्र सरकार की ओर से घोषित अवकाशों को ही मान्यता दी जाती है। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा घोषित राजपत्रित अवकाश फिलहाल विश्वविद्यालय में लागू नहीं होते हैं। छात्र नेताओं का कहना है कि प्रदेश में स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले अधिकांश विद्यार्थी हिमाचल के अलग-अलग क्षेत्रों से आते हैं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के स्थानीय त्योहारों, सांस्कृतिक परंपराओं और महत्वपूर्ण अवसरों का विद्यार्थियों के जीवन में विशेष महत्व है। ऐसे में प्रदेश सरकार की ओर से घोषित राजपत्रित अवकाशों का लाभ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को भी मिलना चाहिए।

NSUI नेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन से आग्रह किया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए माननीय कुलपति के समक्ष उठाया जाए। साथ ही हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा घोषित राजपत्रित अवकाशों को विश्वविद्यालय के अवकाश कैलेंडर में शामिल करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

Advertisement

छात्र नेताओं ने कहा कि यह मांग विद्यार्थियों की सुविधा के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश की संस्कृति और परंपराओं के सम्मान से भी जुड़ी हुई है। उनका कहना है कि प्रदेश के स्थानीय अवसरों पर विद्यार्थियों को अवकाश मिलने से उन्हें अपने परिवार और सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में दिवाली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी के लिए नियम तय, केवल लाइसेंसधारी विक्रेता निर्धारित स्थानों पर बेच सकेंगे ग्रीन पटाखे;...

दिवाली से पहले शाहपुर प्रशासन ने पटाखों की बिक्री और उपयोग के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। केवल स्वीकृत ग्रीन पटाखों की अनुमति होगी। बिक्री सुबह 8 से रात 8 बजे तक और पटाखे चलाने का समय रात 8 से 10 बजे तक तय किया गया है।

Kangra: धर्मशाला में उप-डाकघर का ताला तोड़कर 1.85 लाख रुपये चोरी, पुलिस ने तीन दिन में आरोपी को दबोचा; 1.45 लाख बरामद

धर्मशाला के दाड़ी उप-डाकघर में ताला तोड़कर 1.85 लाख रुपये से अधिक की नकदी चोरी करने के मामले में कांगड़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 1.45 लाख रुपये बरामद किए हैं।

Kangra: शाहपुर में विधायक पठानिया के बड़े ऐलान, जलाडी में बनेगा ब्राइडल पाथ; नई बस सेवा और सड़क निर्माण का भी वादा

शाहपुर के जलाडी में विधायक केवल सिंह पठानिया ने 3 लाख रुपये की लागत से बनने वाले ब्राइडल पाथ का शिलान्यास किया। उन्होंने क्षेत्र में जल्द नई बस सेवा, चौधरी और धीमान बस्ती के लिए सड़क तथा नया हैंडपंप लगाने की घोषणा की।

Kangra: पठानकोट कराटे चैंपियनशिप में रेहलू-शाहपुर के खिलाड़ियों का धमाल, जीते 8 गोल्ड और 3 ब्रॉन्ज; कोच रिंकू कुमार को मिला बड़ा सम्मान

पठानकोट इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में केंशिंकाई कराटे टीम रेहलू और शाहपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण और 3 कांस्य पदक जीते। टीम के मुख्य कोच शिहान रिंकू कुमार को ‘Karate-Do Legends Life Time Achievement Award’ से सम्मानित किया गया।