Kangra: धर्मशाला में उप-डाकघर का ताला तोड़कर 1.85 लाख रुपये चोरी, पुलिस ने तीन दिन में आरोपी को दबोचा; 1.45 लाख बरामद

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा पुलिस ने धर्मशाला में उप-डाकघर दाड़ी में हुई चोरी की वारदात को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई नकदी में से 1 लाख 45 हजार रुपये बरामद किए हैं।

Advertisement​

पुलिस के अनुसार, 28 अक्टूबर 2026 को एक अज्ञात व्यक्ति ने उप-डाकघर दाड़ी का ताला तोड़कर अलमारी में रखी करीब 1 लाख 85 हजार 60 रुपये की नकदी चोरी कर ली थी। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस थाना धर्मशाला में 29 अक्टूबर 2026 को FIR नंबर 210/26 दर्ज की गई। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) और 305 के तहत दर्ज किया गया था।

कांगड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 31 अक्टूबर 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई 1 लाख 45 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की है।

Advertisement

कांगड़ा पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में दिवाली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी के लिए नियम तय, केवल लाइसेंसधारी विक्रेता निर्धारित स्थानों पर बेच सकेंगे ग्रीन पटाखे;...

दिवाली से पहले शाहपुर प्रशासन ने पटाखों की बिक्री और उपयोग के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। केवल स्वीकृत ग्रीन पटाखों की अनुमति होगी। बिक्री सुबह 8 से रात 8 बजे तक और पटाखे चलाने का समय रात 8 से 10 बजे तक तय किया गया है।

Kangra: हिमाचल के सरकारी अवकाश केंद्रीय विश्वविद्यालय में भी लागू हों, NSUI ने उठाई मांग; परिसर निदेशक को सौंपा ज्ञापन

केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के शाहपुर परिसर में हिमाचल सरकार द्वारा घोषित राजपत्रित अवकाश लागू करने की मांग उठी है। NSUI कांगड़ा जिला अध्यक्ष अधिराज सिंह मनकोटिया ने परिसर निदेशक को ज्ञापन सौंपकर अवकाश कैलेंडर में प्रदेश सरकार के अवकाश शामिल करने की मांग की।

Kangra: शाहपुर में विधायक पठानिया के बड़े ऐलान, जलाडी में बनेगा ब्राइडल पाथ; नई बस सेवा और सड़क निर्माण का भी वादा

शाहपुर के जलाडी में विधायक केवल सिंह पठानिया ने 3 लाख रुपये की लागत से बनने वाले ब्राइडल पाथ का शिलान्यास किया। उन्होंने क्षेत्र में जल्द नई बस सेवा, चौधरी और धीमान बस्ती के लिए सड़क तथा नया हैंडपंप लगाने की घोषणा की।

Kangra: पठानकोट कराटे चैंपियनशिप में रेहलू-शाहपुर के खिलाड़ियों का धमाल, जीते 8 गोल्ड और 3 ब्रॉन्ज; कोच रिंकू कुमार को मिला बड़ा सम्मान

पठानकोट इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में केंशिंकाई कराटे टीम रेहलू और शाहपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण और 3 कांस्य पदक जीते। टीम के मुख्य कोच शिहान रिंकू कुमार को ‘Karate-Do Legends Life Time Achievement Award’ से सम्मानित किया गया।