Kangra: पठानकोट कराटे चैंपियनशिप में रेहलू-शाहपुर के खिलाड़ियों का धमाल, जीते 8 गोल्ड और 3 ब्रॉन्ज; कोच रिंकू कुमार को मिला बड़ा सम्मान

Date:

--Advertisement--

पठानकोट/शाहपुर/रेहलू। पठानकोट में 31 अक्टूबर को आयोजित इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में केंशिंकाई कराटे टीम रेहलू और शाहपुर के नन्हे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का दम दिखाते हुए कुल 8 स्वर्ण और 3 कांस्य पदक अपने नाम किए। इस शानदार प्रदर्शन से रेहलू, शाहपुर और आसपास के क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।

Advertisement​

चैंपियनशिप का सबसे खास पल उस समय आया, जब अमेरिका के फ्लोरिडा से भारत पहुंचे इंटरनेशनल चेयरमैन और सीईओ जोस फंडोरा ने केंशिंकाई कराटे टीम के मुख्य कोच शिहान रिंकू कुमार को प्रतिष्ठित ‘Karate-Do Legends Life Time Achievement Award’ से सम्मानित किया। जोस फंडोरा ब्लैक बेल्ट 10 डान और रेड बेल्ट से सम्मानित हैं। वहीं, शिहान रिंकू कुमार ब्लैक बेल्ट 6 डान हैं और टोक्यो, जापान से जुड़े हैं।

अंतरराष्ट्रीय अतिथि जोस फंडोरा की मौजूदगी और चैंपियनशिप में उनके मार्गदर्शन से खिलाड़ियों का उत्साह और बढ़ गया। टीम की ओर से बताया गया कि शिहान रिंकू कुमार के प्रशिक्षण और अनुशासन के कारण रेहलू और शाहपुर के खिलाड़ियों ने इस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया।

Advertisement

इस सफलता के बाद रेहलू, शाहपुर और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के साथ-साथ सम्मानित कोच शिहान रिंकू कुमार को भी बधाइयां दी जा रही हैं।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में विधायक पठानिया के बड़े ऐलान, जलाडी में बनेगा ब्राइडल पाथ; नई बस सेवा और सड़क निर्माण का भी वादा

शाहपुर के जलाडी में विधायक केवल सिंह पठानिया ने 3 लाख रुपये की लागत से बनने वाले ब्राइडल पाथ का शिलान्यास किया। उन्होंने क्षेत्र में जल्द नई बस सेवा, चौधरी और धीमान बस्ती के लिए सड़क तथा नया हैंडपंप लगाने की घोषणा की।

Kangra: राज्यपाल के दौरे से पहले रातों-रात चमकी सड़क, आम जनता को सालों से राहत क्यों नहीं? भाजपा नेता अरुण कौशल ने उठाए सवाल

राज्यपाल के मनई-भंडरेला दौरे से पहले शाहपुर-डोभ-हरनेरा-मनई सड़क पर रातों-रात पैचवर्क किए जाने पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अरुण कौशल ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से सड़क की स्थायी मरम्मत की मांग की है।

Kangra: राष्ट्रीय एकता दिवस पर शाहपुर कॉलेज में विद्यार्थियों ने उठाया झाड़ू और किया श्रमदान, दिया स्वच्छता का संदेश

राष्ट्रीय एकता दिवस पर राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने श्रमदान कर स्वच्छता, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ. विश्वजीत सिंह ने विद्यार्थियों से सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रसेवा की भावना अपनाने की अपील की।

Kangra: शाहपुर कॉलेज में पत्थरों पर बनीं ऐसी तस्वीरें, जो देंगी नशे और बीमारियों से दूर रहने का संदेश

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में रेड रिबन क्लब की ओर से पत्थर चित्रकारी गतिविधि आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने आकर्षक चित्रों और नारों के जरिए नशामुक्ति, टीबी और एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।