Mandi: सराज में 30 जून की जल प्रलय ने छीना सबकुछ, करोड़ों के नुकसान पर सरकार की मदद सिर्फ 5 हजार!

Date:

--Advertisement--

30 जून की रात को आई भारी बारिश और उसके बाद उत्पन्न हुई जल प्रलय ने सराज विधानसभा क्षेत्र के जनजीहली इलाके में भारी तबाही मचाई। इस आपदा ने बियोड गांव के दो भाइयों—भूपेंद्र कुमार बंटी और उनके छोटे भाई किरन कुमार—की वर्षों की मेहनत और करोड़ों की पूंजी को पल भर में खत्म कर दिया। भूपेंद्र कुमार का ‘सिया हार्डवेयर’ के नाम से एक बड़ा कारोबार था, जबकि किरन कुमार ‘के.के. एग्रो इंटरप्राइजिज’ नाम से हार्डवेयर और कृषि उपकरणों का शोरूम चलाते थे।

इन दोनों भाइयों के शोरूम में टाइल्स, सीमेंट, सरिया, ग्रेनाइट, मार्बल और कृषि से जुड़ी 3 से 4 करोड़ रुपये की मशीनरी और अन्य सामग्री रखी हुई थी। लेकिन 30 जून की रात आई आपदा ने इनका सब कुछ तबाह कर दिया। दुकानें पूरी तरह बह गईं और लाखों-करोड़ों का सामान बर्बाद हो गया।

Advertisement – HIM Live Tv

सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि सरकार की तरफ से इन दोनों भाइयों को राहत के नाम पर मात्र 5-5 हजार रुपये की सहायता दी गई। भूपेंद्र कुमार और किरन कुमार का कहना है कि उनके ऊपर करोड़ों रुपये का बैंक कर्ज है, और अब कारोबार पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। दोनों अब किसी मदद की उम्मीद में दिन काट रहे हैं।

इसी तरह प्रकाश ठाकुर नाम के स्थानीय दुकानदार की करियाने की दुकान भी इस आपदा में पूरी तरह तबाह हो गई, जिससे उन्हें भी करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। थुनाग क्षेत्र के अन्य कई दुकानदारों की भी यही स्थिति है, जिन्हें 75 लाख से लेकर 1.5 करोड़ रुपये तक का नुकसान झेलना पड़ा है।

स्थानीय व्यापारी आज भी सरकार की ओर टकटकी लगाए देख रहे हैं कि कब कोई मदद मिलेगी। लेकिन अब तक जो राहत दी गई है, वह इस भारी नुकसान के सामने ऊंट के मुंह में जीरा जैसी महसूस हो रही है। लोगों का कहना है कि सरकार की ओर से न तो पर्याप्त सहायता मिली है और न ही कोई स्थायी समाधान नजर आ रहा है। अब सभी को इंतजार है कि कब सरकार इस आपदा को गंभीरता से लेकर पीड़ितों की सही मायनों में मदद करेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन! पुराना कांगड़ा में 5.18 ग्राम चिट्टा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पुराना कांगड़ा के हनुमान मंदिर घाट के पास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 5.18 ग्राम चिट्टा बरामद कर शाहपुर के दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Kangra: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 500 पदों पर होगी भर्ती, 6 और 7 अगस्त को सीधे इंटरव्यू

बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड 500 पदों पर भर्ती के लिए 6 और 7 अगस्त को नगरोटा बगवां और कांगड़ा में इंटरव्यू आयोजित करेगी। 10वीं पास युवा निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर इसमें भाग ले सकते हैं।

Kangra: नगरोटा में 5 अगस्त से 4 सितंबर तक यह सड़क रहेगी पूरी तरह बंद, सफर से पहले जान लें नया डायवर्जन रूट

नगरोटा में वाहन ओवरपास निर्माण के चलते 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक एमडीआर सड़क सभी वाहनों के लिए बंद रहेगी। इस दौरान यातायात को कवाड़ी गांव–चाहड़ी गांव–भट्टू चौक–रनूंह मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

Kangra: धर्मशाला के इन इलाकों में 7 अगस्त को 8 घंटे रहेगी बिजली गुल, घर से निकलने से पहले जरूर देखें लिस्ट

धर्मशाला के मनेड, खतेहड़, अप्पर बगली और आसपास के क्षेत्रों में 7 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नई 11 केवी विद्युत लाइनों के रखरखाव के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।