Sirmaur: शिमला के तीन युवक चिट्टे के साथ नाहन में गिरफ्तार, सिरमौर पुलिस को बड़ी कामयाबी

Date:

--Advertisement--

सिरमौर पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाहन-कुमारहट्टी-शिमला हाईवे पर स्थित सैन की सेर के पास एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को चिट्टे (हेरोइन) सहित गिरफ्तार किया है। ये सभी युवक शिमला जिले से ताल्लुक रखते हैं और पुलिस जांच में सामने आया है कि ये काफी समय से नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त थे।

सिरमौर के पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि उन्हें एक विश्वसनीय स्रोत से सूचना मिली थी कि तीन युवक एक वाहन में नाहन से शिमला की ओर जा रहे हैं और उनके पास चिट्टा है। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सैन की सेर के पास स्थित छैत्री ढाबा के समीप नाका लगाया। कुछ समय बाद एक संदिग्ध गाड़ी को रोका गया और उसकी गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गाड़ी के डैशबोर्ड से 3.34 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

पुलिस ने मौके पर ही तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान वाहन चालक सन्नी ठाकुर निवासी फरूड, डाकघर कमलानगर, तहसील एवं जिला शिमला; साहिल गुप्ता निवासी खालसा निवास, ढिंगू माता मंदिर के पास, संजौली, जिला शिमला; और आर्यन मेहता निवासी गांव छजौली, तहसील कुमारसैन, जिला शिमला के रूप में की गई है। इन तीनों के खिलाफ थाना सदर नाहन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे जांच की जा रही है।

एसपी नेगी ने बताया कि सिरमौर पुलिस नशे के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है और ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उन्हें नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कदम उठाया जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Kangra: शाहपुर में विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, कुत्ते-बिल्ली के काटने पर तुरंत करें ये काम

शाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीऊँ में विश्व रेबीज दिवस पर लोगों को रेबीज से बचाव और समय पर उपचार के बारे में जागरूक किया गया। जानवर के काटने या खरोंचने पर घाव धोने और तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई।

Kangra: अल्माटी की कठिन 21.1 किमी हाफ मैराथन पूरी कर गोकुल बुटेल ने युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने कजाकिस्तान के अल्माटी में 21.1 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन पूरी की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।