Kullu: आनी की पूनम सिंह ने पास की IIT की कठिन परीक्षा, अब करेंगी IIT हैदराबाद से कैमिकल इंजीनियरिंग

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की आनी तहसील से संबंधित धार गांव की बेटी पूनम सिंह ने देश की प्रतिष्ठित तकनीकी संस्था, आईआईटी हैदराबाद में चयनित होकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पूनम अब आईआईटी हैदराबाद से कैमिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की पढ़ाई करेंगी। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से पूरे आनी क्षेत्र में गर्व और खुशी की लहर दौड़ गई है।

पूनम के पिता पवित्र ठाकुर और माता रीता देवी ने अपनी बेटी की सफलता पर गर्व जताया है। उन्होंने बताया कि पूनम शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है। उसकी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर थनोग में हुई, जबकि प्राथमिक शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर आनी से पूरी की। इसके बाद कक्षा छठी से जमा दो तक की पढ़ाई पूनम ने जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल, कुल्लू से पूर्ण की।

पढ़ाई के प्रति उसकी लगन और समर्पण शुरू से ही स्पष्ट था। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूनम ने आईआईटी प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए एक साल की कोचिंग सीएसआरएल-ओएनजीसी कोचिंग संस्थान, शाहपुर (कांगड़ा) से ली। इस कोचिंग के दौरान उसने कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई की। उसी मेहनत का नतीजा रहा कि पूनम ने आईआईटी की कठिन प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की और अब उसे आईआईटी हैदराबाद में प्रवेश मिला है।

पूनम सिंह की यह सफलता न केवल उनके माता-पिता और शिक्षकों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि आनी क्षेत्र के उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है जो संसाधनों की कमी के बावजूद अपने सपनों को साकार करने की हिम्मत रखते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Kangra: शाहपुर में विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, कुत्ते-बिल्ली के काटने पर तुरंत करें ये काम

शाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीऊँ में विश्व रेबीज दिवस पर लोगों को रेबीज से बचाव और समय पर उपचार के बारे में जागरूक किया गया। जानवर के काटने या खरोंचने पर घाव धोने और तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई।

Kangra: अल्माटी की कठिन 21.1 किमी हाफ मैराथन पूरी कर गोकुल बुटेल ने युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने कजाकिस्तान के अल्माटी में 21.1 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन पूरी की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।