Kangra: अल्माटी की कठिन 21.1 किमी हाफ मैराथन पूरी कर गोकुल बुटेल ने युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश

Date:

--Advertisement--

पालमपुर, 27 सितंबर। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (डिजिटल प्रौद्योगिकी, नवाचार और शासन) गोकुल बुटेल ने कजाकिस्तान के प्रमुख शहर अल्माटी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन में 21.1 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण दौड़ सफलतापूर्वक पूरी की। 27 सितंबर को आयोजित इस मैराथन का मार्ग भौगोलिक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण रहा। अल्माटी के दक्षिण में स्थित ट्रांस-इली अलाताउ पर्वत श्रृंखला के कारण दौड़ का रास्ता ऊंचे और खड़े पर्वतीय क्षेत्रों से होते हुए उत्तर के समतल मैदानों की ओर ढलान वाला था।

हाफ मैराथन पूरी करने के बाद गोकुल बुटेल ने प्रदेशवासियों, खासकर युवाओं से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नशीले पदार्थों सहित सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल और नियमित शारीरिक गतिविधियां शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मानसिक मजबूती भी बढ़ाती हैं।

गोकुल बुटेल ने कहा कि अल्माटी मैराथन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह सकारात्मक बदलाव, समावेशिता और निरंतरता का संदेश देने वाला आयोजन भी है। इसका उद्देश्य लोगों को सक्रिय और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करने के साथ परोपकार के कार्यों में योगदान देना है।

उन्होंने बताया कि आयोजक ‘Courage to Be First’ कॉर्पोरेट फाउंडेशन मैराथन की प्रवेश फीस का एक बड़ा हिस्सा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए खेल अवसंरचना विकसित करने और विभिन्न चैरिटी प्रोजेक्ट्स पर खर्च करता है।

गोकुल बुटेल ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से प्रेरणा लेकर हिमाचल के युवाओं को भी सकारात्मक सोच के साथ खेलों से जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाकर युवा नशे से दूर रहने के साथ एक स्वस्थ और बेहतर समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंची केंद्रीय टीम, दो दिन प्रभावित क्षेत्रों का करेगी निरीक्षण

हिमाचल में मानसून के दौरान भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लेने केंद्र सरकार की छह सदस्यीय अंतर-मंत्रालय टीम कांगड़ा पहुंची। टीम दो दिनों तक प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर नुकसान और राहत कार्यों की स्थिति का आकलन करेगी।

Kangra: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25.37 ग्राम चिट्टा बरामद; गुरदासपुर और बैजनाथ के दो आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने श्री साई यूनिवर्सिटी के पास 25.37 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस थाना पंचरुखी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, जल्द मिलेगी घर-द्वार के पास राजस्व सेवाएं; निर्माण में नहीं आएगी धन की कमी

हारचक्कियां में प्रस्तावित सब-तहसील भवन का शिलान्यास राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने किया। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भवन से क्षेत्र के लोगों को राजस्व सेवाएं घर-द्वार के करीब मिलेंगी। मंत्री ने निर्माण में धन की कमी नहीं आने देने और भवन को जल्द पूरा करने की बात कही।

3-Day Bank Strike Deferred: रविवार रात IBA से बातचीत के बाद बैंक यूनियनों ने टाली हड़ताल, अब सामान्य रूप से खुलेंगे सभी बैंक

बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने IBA के साथ रविवार रात हुई बैठक के बाद सोमवार से प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल टाल दी है। पांच दिवसीय बैंकिंग और PLI स्कीम पर हाईलेवल कमेटी बनाई जाएगी।