Kangra: दीक्षांत समारोह में Kewal Singh Pathania की बड़ी सीख—‘डिग्री नहीं, सोच बदलती है जिंदगी’, छात्रों को दिया अहम संदेश

Date:

--Advertisement--

पालमपुर में आयोजित श्री साई विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में छात्रों के लिए एक प्रेरणादायक संदेश सामने आया। शाहपुर के विधायक और प्रदेश सरकार में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने छात्रों से कहा कि वे अपनी डिग्री का उपयोग केवल नौकरी पाने के लिए नहीं, बल्कि वैज्ञानिक सोच, तर्क और सही दिशा के साथ अपने करियर में करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि डिग्री सिर्फ एक कागज नहीं होती, बल्कि यह जीवन को दिशा देने का माध्यम है और इसका प्रभाव व्यक्ति के व्यवहार, संस्कार और काम में भी दिखना चाहिए।

इस समारोह में केवल सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। पठानिया ने कहा कि शिक्षा के मंदिर से ही देश का समग्र विकास संभव है और विश्वविद्यालय इस दिशा में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि यह संस्थान भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करता रहेगा। उन्होंने छात्रों को विभिन्न शिक्षण संस्थानों की उपलब्धियों का उदाहरण देते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

वहीं, विधायक आशीष बुटेल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने ज्ञान और अनुभव के जरिए देश, प्रदेश और पालमपुर का नाम रोशन करें। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय से अब तक करीब 7 हजार छात्र पास आउट हो चुके हैं, जो देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने असर रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार करते हुए 20वें स्थान से टॉप-5 में जगह बनाई है, जो सरकार की गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कार्यक्रम के अंत में दोनों नेताओं ने उम्मीद जताई कि श्री साई विश्वविद्यालय आने वाले समय में भी शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा। इस दौरान विभिन्न संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पीएचडी डिग्री, गोल्ड मेडल और अन्य उपाधियां प्रदान की गईं। साथ ही छात्रों को शपथ भी दिलाई गई। समारोह में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एसके पुंज, उप-कुलाधिपति तुषार पुंज, कुलपति डॉ. जायद अली, प्रबंध निदेशक तृप्ता पुंज, उपाध्यक्ष रिया पुंज, डीन एकेडमिक्स डॉ. वीपी पटियाल, एचआर निदेशक कर्नल एससी राणा, कुल सचिव संजय गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग, शिक्षक, छात्र और अभिभावक उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: प्रणव शर्मा का कांग्रेस सरकार पर निशाना, बोले- 4 साल हो गए, न ₹1,500 का पता न 1 लाख नौकरियों का; चुनावी वादों...

शाहपुर में भाजपा नेता प्रणव शर्मा ने कांग्रेस सरकार से चुनावी वादों का हिसाब मांगते हुए 1,500 रुपये मासिक सहायता और 1 लाख नौकरियों के वादे पर सवाल उठाए।

Mandi: मंडी में चलती HRTC बस के अचानक निकल गए दोनों पिछले पहिए, मचा हड़कंप; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

मंडी के डुघल के पास चलती HRTC बस के दोनों पिछले पहिए अचानक निकल गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित कर रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद चैलचौक-जंजैहली मार्ग करीब ढाई घंटे बंद रहा।

Kangra: ज्वालामुखी के मंदिर में मूर्तियां खंडित करने के बाद 10 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, नशे में घर के विवाद के बाद उठाया कदम;...

ज्वालामुखी के गणेश कॉलोनी स्थित शनिदेव मंदिर में शनि देव और भैरव बाबा की मूर्तियां खंडित करने के मामले में पुलिस ने करीब 10 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने नशे की हालत में घर के विवाद के बाद गुस्से में तोड़फोड़ करने की बात कही है।

बिलासपुर में 8 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, धौलरा समेत आसपास के इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

बिलासपुर के धौलरा और आसपास के क्षेत्रों में 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कांट-छांट के चलते शटडाउन लिया जाएगा।