Kangra: शाहपुर के ग्राम दुर्गेला में भारी बारिश से ढहे घर के लिए Rotary Club Shahpur ने तुरंत पुनर्निर्माण और मानवीय सहायता का लिया संकल्प – Rtn. गंधर्व पठानिया व Rtn. कर्नैल चौहान ने समाजसेवी संस्थाओं से मदद की अपील

Date:

--Advertisement--

शाहपुर में रोटरी क्लब ने बरसात प्रभावित परिवार के लिए तत्काल राहत का संकल्प लिया

शाहपुर, जिला कांगड़ा: लगातार हो रही भारी वर्षा से ग्राम दुर्गेला निवासी श्री सुबाष चंद (पुत्र श्री कंशी राम) का एकमात्र कमरा पूरी तरह ढह गया। अब वे पास की दुकान के बरामदे में रात गुजार रहे हैं और उनके पास आवश्यक दस्तावेज़ भी सुरक्षित नहीं हैं।

इस गंभीर मानवीय संकट को देखते हुए रोटरी क्लब शाहपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान जिला साक्षरता चेयर Rtn. गंधर्व पठानिया और Rtn. कर्नैल चौहान ने ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्यों के साथ स्थल का निरीक्षण किया और आपात बैठक आयोजित की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ग्राम पंचायत और समाज के सहयोग से श्री सुबाष चंद के कमरे का पुनर्निर्माण तुरंत कराया जाएगा।

Rtn. गंधर्व पठानिया ने कहा, “हर छोटा-बड़ा सहयोग इस परिवार को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास दिलाने में महत्वपूर्ण होगा।”

क्लब ने श्री सुबाष चंद को मानसिक स्वास्थ्य सहायता, आधार कार्ड और Hi-Card बनवाने, और सरकारी योजनाओं से मदद दिलाने का संकल्प भी लिया। पुनर्निर्माण कार्य की देखरेख के लिए Rtn. कर्नैल चौहान को संयोजक नियुक्त किया गया है।

रोटरी क्लब शाहपुर के वर्तमान अध्यक्ष Rtn. सतयेंद्र गौतम ने कहा कि क्लब इस मानवीय सेवा में हर संभव आर्थिक और प्रशासनिक मदद प्रदान करेगा। ग्राम पंचायत प्रधान श्रीमती भारती ने भी सहयोग का आश्वासन दिया।

Rtn. गंधर्व पठानिया और Rtn. कर्नैल चौहान ने केसरी सोसायटी, थंबा विकास मंच, नेवल वेटरन कांगड़ा और अन्य समाजसेवी संस्थाओं से विशेष अपील की कि वे इस पुनीत कार्य में उदारतापूर्वक योगदान दें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा बदलाव, स्कूलों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू; जानें सितंबर की आखिरी तारीख

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2027 की नियमित परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों के प्रतिधारण और नवीनीकरण की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है। स्कूल 1 से 30 सितंबर तक सामान्य शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे, जबकि इसके बाद विलंब शुल्क लागू होगा।

मंडी में देर रात भीषण हादसा: तीन ट्रकों से टकराई तेज रफ्तार कार, 26 वर्षीय युवक की मौत; चार गंभीर घायल

मंडी के अलसू फोरलेन चौक के पास शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार तीन ट्रकों से टकरा गई। हादसे में हरियाणा निवासी 26 वर्षीय आकाश की मौत हो गई, जबकि चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Kangra: शाहपुर में HRTC बस की चेकिंग के दौरान बड़ा खुलासा, दो युवकों से 20.74 ग्राम चिट्टा बरामद

शाहपुर के चंबी पुराने पुल के पास कांगड़ा पुलिस CIA टीम ने HRTC बस की जांच के दौरान अमृतसर निवासी दो युवकों से 20.74 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Kangra: शाहपुर की खोली खड्ड में व्यक्ति के बहने की सूचना से हड़कंप, मौके पर पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया; सर्च ऑपरेशन के दिए...

शाहपुर की खोली खड्ड में जलस्तर बढ़ने और एक अज्ञात व्यक्ति के बहने की सूचना पर विधायक केवल सिंह पठानिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू करने के निर्देश दिए।