Kangra: बैजनाथ विधायक किशोरी लाल ने बीड़ गुनेहड़ सैर मेले का किया शुभारंभ, किसान युवक मंडल को 11 हजार रुपए की घोषणा

Date:

--Advertisement--

बैजनाथ, 15 सितंबर 2025: विधायक बैजनाथ किशोरी लाल ने आज ग्राम पंचायत बीड़ के गुनेहड़ में किसान युवक मंडल द्वारा आयोजित सैर मेले का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेले हमारी प्राचीन संस्कृति, परंपराएं और सामाजिक जीवन का परिचायक हैं।

विधायक किशोरी लाल ने बताया कि मेले लोगों को आपसी भाईचारे, मेल-जोल और मनोरंजन का अवसर प्रदान करते हैं। साथ ही ये हमारी लोक कला, वेशभूषा और परंपरागत धरोहरों को संजोकर रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।



उन्होंने कहा कि हिमाचल के गांवों में लगने वाले मेले न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि ये सामाजिक एकजुटता, आर्थिक गतिविधियों और स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने में भी सहायक हैं।

सैर उत्सव की महत्ता बताते हुए विधायक ने कहा कि यह पर्व फसलों की अच्छी पैदावार और वृद्धि की कामना के लिए मनाया जाता है और वर्षा ऋतु के बाद शरद ऋतु की शुरुआत में आयोजित किया जाता है।

इस अवसर पर विधायक ने किसान युवक मंडल गुनेहड़ को 11 हजार रुपए देने की घोषणा की और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले छात्रों व नागरिकों को सम्मानित किया।


कार्यक्रम में ग्राम पंचायत गुनेहड़ की प्रधान अंजना देवी, उपप्रधान दुनी चंद, युवक मंडल के प्रधान सुरेंद्र, जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता विजय वर्मा, सह मीडिया प्रभारी अजय गौड़ सहित अन्य सदस्य और ग्रामीण उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लंज निवासी CISF जवान राहुल रंधावा का दिल्ली में निधन, पत्नी ने दी अंतिम विदाई तो नम हुईं...

कांगड़ा के लंज क्षेत्र के अंबी गांव निवासी 36 वर्षीय CISF जवान राहुल रंधावा का दिल्ली में अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। अंतिम विदाई के दौरान पत्नी ने उनकी अर्थी को कंधा दिया, जिसे देखकर पूरा गांव भावुक हो उठा।

चंबा में उफनते पानी में फंसा बाइक सवार, महिलाओं ने दुपट्टों से बनाई ‘जीवन रेखा’; ऐसे बची जान

चंबा के भटियात में भारी बारिश के बीच तेज बहाव में फंसे बाइक सवार की कार सवार परिवार ने जान बचाई। महिलाओं ने अपने दुपट्टों को जोड़कर रस्सी बनाई और बाइक सवार को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, बैंक से लेकर चेक बाउंस और वैवाहिक विवाद तक होंगे निपटारे; जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन

हिमाचल प्रदेश में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा। बैंक, श्रम विवाद, बिजली-पानी के बिल, वैवाहिक विवाद, चेक बाउंसिंग और लंबित मामलों समेत कई मामलों का आपसी समझौते से निपटारा किया जाएगा।

चौहार घाटी की 7000 फीट ऊंचाई पर सदियों पुरानी झील संकट में, 90% सूखी तो बढ़ी चिंता; क्या बचेगी प्राकृतिक धरोहर?

चौहार घाटी की बरोट पंचायत में करीब 7000 फीट की ऊंचाई पर स्थित सदियों पुरानी प्राकृतिक झील करीब 90 प्रतिशत सूख चुकी है। धार्मिक महत्व रखने वाली इस झील को बचाने के लिए स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों ने प्रशासन से संरक्षण की ठोस योजना बनाने की मांग की है।