Himachal: विश्व ओज़ोन दिवस पर सोलन में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Date:

--Advertisement--

विश्व ओज़ोन दिवस के उपलक्ष्य पर HIMCOSTE शिमला के EIACP विभाग द्वारा गीता आदर्श विद्यालय सोलन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सोलन शहर के आसपास के सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के लगभग 120 बच्चों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में चित्रकला और क्विज़ प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। चित्रकला में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों ने हिस्सा लिया, जबकि क्विज़ प्रतियोगिता में कक्षा 9-10 और +1-+2 के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। क्विज़ प्रतियोगिता का अंतिम राउंड हिमाचल उत्सव के मंच पर आयोजित हुआ और पुरस्कार वितरण समारोह विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ।



कार्यक्रम में HIMCOSTE शिमला से वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. प्रियंका मुख्य अतिथि रहीं, जबकि स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. स्नेह ने भी विशेष रूप से शिरकत की। दोनों ने अपने संबोधन में ओज़ोन परत की क्षति और जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न खतरों पर चिंता व्यक्त की और बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर HIMCOSTE से अजय, ज़िला शिक्षा उपनिदेशक सोलन अमरीश शर्मा (आयोजक), क्विज़ मास्टर हरिंदर, विपिन, मेहर, राकेश, तजेंद्र और सैम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।

हिमाचल विधानसभा में सतपाल सत्ती के सवाल पर धनीराम शांडिल का जवाब, 1,190 आंगनबाड़ी केंद्रों में अब भी बिजली नहीं; 4.24 लाख बच्चे पंजीकृत

हिमाचल प्रदेश में 1,190 आंगनबाड़ी केंद्र अभी भी बिजली सुविधा से वंचित हैं, जबकि राज्य के 18,925 केंद्रों में 4,24,362 बच्चे पंजीकृत हैं। विधानसभा में सरकार ने प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताएं बंद करने के कारण भी बताए हैं।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।