Solan: आरएलए सोलन में बड़ा फर्जीवाड़ा, कर्मचारी की मिलीभगत से बनाए गए दो फर्जी आईडी, कई वाहनों के पंजीकरण पर शक

Date:

--Advertisement--

आरएलए सोलन में उत्तर प्रदेश के तीन ट्रालों के पंजीकरण में हुए फर्जीवाड़े की जांच के दौरान चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। जांच में पता चला है कि शातिरों ने आरएलए कार्यालय के एक कर्मचारी की मिलीभगत से वाहन पोर्टल पर दो फर्जी आईडी बनाकर इस पूरे घोटाले को अंजाम दिया। यह मामला केवल तीन ट्रालों तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि आशंका है कि बीते तीन महीनों में इसी तरीके से कई अन्य वाहनों का भी फर्जी पंजीकरण किया गया है।

जांच में सामने आया है कि 29 अक्तूबर 2025 को वाहन पोर्टल पर दो फर्जी आईडी बनाई गई थीं। इनमें से एक आईडी संबंधित कर्मचारी के नाम पर और दूसरी आरएलए कम एसडीएम के नाम पर तैयार की गई थी। हैरानी की बात यह है कि वाहन पोर्टल के यूजर एडमिन सेक्शन में, जहां नियमानुसार आरएलए कम एसडीएम का मोबाइल नंबर दर्ज होना चाहिए था, वहां कर्मचारी का नंबर दर्ज पाया गया, जिससे उसकी भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब सोलन में फर्जी तरीके से पंजीकृत तीन ट्रालों को बिलासपुर जिले के आरएलए झंडूता में ट्रांसफर किया गया। वहां सभी औपचारिकताएं पूरी कर परमिट के लिए आवेदन किया गया। इसी दौरान बिलासपुर के मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर ने सत्यापन के लिए सोलन एमवीआई से संपर्क किया और पूछा कि क्या इन ट्रालों की फिजिकल वैरिफिकेशन हुई है। सोलन एमवीआई ने ऐसी किसी जांच से इनकार किया, जिसके बाद पूरा मामला संदेह के घेरे में आ गया।

मामला सामने आते ही एसडीएम सोलन डॉ. पूनम बंसल ने संबंधित कर्मचारी से तीनों ट्रालों की फाइलें तलब कीं। शुरुआत में कर्मचारी ने टालमटोल की, लेकिन सख्ती बरतने पर उसने स्वीकार किया कि ये पंजीकरण विभागीय पोर्टल से नहीं, बल्कि फर्जी आईडी बनाकर बाहर से किए गए थे। इसके बाद एसडीएम ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और आरोपी कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को पुलिस ने इस केस से जुड़ा अतिरिक्त रिकॉर्ड मांगा था, जिसे आरएलए कार्यालय ने तैयार कर सौंप दिया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन फर्जी आईडी के जरिए और कितने वाहनों का पंजीकरण किया गया है और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।