Mandi: पंजाब रोडवेज बस में सफर कर रहे दो युवक धराए, सुंदरनगर में 515 ग्राम चरस के साथ बड़ी कार्रवाई

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। इसी कड़ी में सुंदरनगर थाना पुलिस ने शनिवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुंघ फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान पंजाब रोडवेज की एक बस से 515 ग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में सरकाघाट निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सुंदरनगर में प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सुंदरनगर थाना पुलिस की टीम ने एसआई दौलत राम के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी हंसराज और अन्य कर्मियों के साथ पुंघ फोरलेन पर नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान मनाली से चंडीगढ़ जा रही पंजाब रोडवेज की बस को जांच के लिए रोका गया। बस में सवार यात्रियों की तलाशी के दौरान दो युवकों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं।

तलाशी लेने पर मोहित कुमार (32) पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी सज्यायोपिपलू तहसील सरकाघाट और प्रतीक्षित पुत्र वीरी सिंह निवासी गांव व डाकघर रोपड़ीगढ़ तहसील सरकाघाट के कब्जे से 515 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही दोनों को हिरासत में ले लिया।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों को चरस के साथ गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को रविवार को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि चरस कहां से लाई गई थी और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था। मामले की जांच गहनता से जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: बड़े शैक्षणिक पद पर जिम्मेदारी के बावजूद अपनी जड़ों से जुड़े हैं प्रो. संजय शर्मा, गद्दी विरासत महोत्सव में निभाएंगे खास भूमिका

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. (डॉ.) संजय शर्मा 19 दिसंबर को कालका में आयोजित दूसरे वार्षिक गद्दी विरासत महोत्सव-2026 में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शैक्षणिक जिम्मेदारियों के साथ उनका गद्दी संस्कृति और लोकपरंपराओं से गहरा जुड़ाव है।

Kangra: गगल से शाहपुर तक फोरलेन पर सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, अवैध कट होंगे बंद; CCTV और स्पीड मॉनिटरिंग के निर्देश

कांगड़ा पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में NHAI अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने गगल–शाहपुर–मटौर–कच्छयारी फोरलेन का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रैफिक साइन बोर्ड, CCTV कैमरे, स्पीड मॉनिटरिंग और अवैध कट बंद करने के निर्देश दिए गए। कार्यों की समीक्षा दो सप्ताह बाद होगी।

Kangra: गोरड़ा-बोह सड़क पर श्रेय लेने की होड़, भाजपा ने कांग्रेस नेताओं से पूछा- 14.96 करोड़ देने वाली केंद्र सरकार का आभार क्यों नहीं?

गोरड़ा-बोह सड़क के निर्माण को लेकर भाजपा ने कांग्रेस नेताओं पर श्रेय लेने का आरोप लगाया है। भाजपा नेताओं के मुताबिक, PMGSY के तहत केंद्र सरकार ने 7 मार्च 2024 को करीब 20 किलोमीटर सड़क के लिए 14.96 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे।

Kangra: शाहपुर फोरलेन पर हादसों को रोकने के लिए एक्शन में पुलिस, SP ने ब्लैक स्पॉट्स का किया निरीक्षण; स्पीड कैमरे और बैरिकेट्स लगाने...

शाहपुर फोरलेन पर लगातार हो रहे सड़क हादसों के बाद एसपी कुलभूषण वर्मा ने पुलिस टीम के साथ ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण किया। विधायक केवल सिंह पठानिया की पहल पर निर्माणकर्ता कंपनी को स्पीड लिमिट कैमरे, बैरिकेट्स और अन्य सुरक्षा इंतजाम जल्द लगाने के निर्देश दिए गए।