Delhi: लाल किला ब्लास्ट का पुलवामा कनेक्शन! I20 कार कई बार बिकी, फर्जी कागजों से हुआ सौदा; 13 की मौत

Date:

--Advertisement--

सोमवार शाम दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक i20 कार में हुए भीषण धमाके ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और इलाके में अफरातफरी मच गई। हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

Advertisement – HIM Live Tv

यह विस्फोट देश की राजधानी के अति सुरक्षित क्षेत्र में हुआ, जिससे दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस, एनआईए और फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और जांच तेजी से चल रही है।

इस बीच, इस धमाके का पुलवामा कनेक्शन सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, जिस i20 कार में धमाका हुआ, उसे कुछ समय पहले जम्मू-कश्मीर के पुलवामा निवासी तारिक नाम के व्यक्ति को बेचा गया था। जांच एजेंसियों ने वाहन के चेसिस नंबर और इंजन नंबर के आधार पर यह जानकारी जुटाई है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह कार कई बार खरीदी-बेची गई थी, और इन सभी सौदों में फर्जी कागजातों का इस्तेमाल किया गया था। अब दिल्ली पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस मिलकर तारिक की तलाश में जुटी है।

जांच एजेंसियों को शक है कि इस नेटवर्क के जरिए विस्फोटक सामग्री या वाहन का इस्तेमाल किसी बड़ी साजिश के तहत किया गया हो सकता है। फोरेंसिक टीम कार के अवशेषों की बारीकी से जांच कर रही है ताकि विस्फोट में इस्तेमाल किए गए रसायन या पदार्थ का पता लगाया जा सके।

फिलहाल, पुलिस ने लाल किला और चांदनी चौक क्षेत्र को पूरी तरह घेर लिया है और CCTV फुटेज खंगाली जा रही है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने कहा कि “जांच के हर एंगल पर काम किया जा रहा है — चाहे वह आतंकी साजिश हो या आपराधिक गिरोह की भूमिका।”

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शाहपुर में खुलेगा FCI का आधुनिक स्टील साइलो? विधायक केवल सिंह पठानिया ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के सामने उठाई बड़ी मांग

शाहपुर में गेहूं और चावल के लिए आधुनिक FCI स्टील साइलो खोलने की मांग उठी है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात कर किसानों और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के लिए इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को रखा।

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, सरकार के भरोसे के बाद लिया बड़ा फैसला

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी। सरकार के आश्वासन, केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया के बाद उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया।

Viksit Bharat को लेकर PM मोदी का बड़ा संदेश, युवाओं, किसानों और खेल क्षेत्र के लिए दिए अहम निर्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के लक्ष्यों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में युवाओं, किसानों, खेल क्षेत्र, नशा मुक्ति, कौशल विकास और प्रशासनिक सुधारों पर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

हिमाचल के युवा भी पहुंचे संसद मार्च में, लाठीचार्ज के बाद मचा हड़कंप; छात्रा शरण्या बोलीं- ‘मुझे भी हिरासत में लिया गया’

दिल्ली में आयोजित संसद मार्च में हिमाचल प्रदेश के कई युवा शामिल हुए। ठियोग की छात्रा शरण्या वर्मा ने हिरासत में लिए जाने का दावा किया, जबकि लाठीचार्ज के विरोध में शिमला के रिज मैदान पर सांकेतिक धरना भी आयोजित किया गया।