वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सुक्खू-अग्निहोत्री समेत हिमाचल के कई नेता हुए शामिल

Date:

--Advertisement--

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और वोट चोरी के आरोपों को लेकर सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने भी अपनी भागीदारी दर्ज करवाई। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, राज्य सरकार के मंत्रियों, विधायकों और सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

तय कार्यक्रम के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के नेता और कार्यकर्ता सुबह नई दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में एकत्रित हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए सभी प्रदर्शन स्थल की ओर रवाना हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने करीब दो वर्ष पहले वोट चोरी का मुद्दा उठाया था और आज इसकी सच्चाई सभी के सामने आ चुकी है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी केवल वोट चोरी ही नहीं करती, बल्कि चुनी हुई सरकारों को गिराकर विधायकों की भी चोरी करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने करीब 80 वर्षों तक लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जिस लोकतांत्रिक व्यवस्था के जरिए नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने, उसी व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है। उनके मुताबिक, लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर करना आम जनता की आवाज दबाने जैसा है। सुक्खू ने कहा कि वोट जनता की ताकत है, जिसके माध्यम से देश की सरकार चुनी जाती है और भविष्य की दिशा तय होती है। इसकी गरिमा बनाए रखने के लिए कांग्रेस एकजुट होकर संघर्ष कर रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के प्रमुख नेताओं के साथ बस में सवार होकर लोकतंत्र मार्च के लिए रवाना हुए।

राहुल गांधी के नेतृत्व में निर्णायक लड़ाई लड़ रहा विपक्ष: मुकेश अग्निहोत्री

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन निर्णायक संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की इस लड़ाई में विपक्ष पूरी ताकत के साथ खड़ा है और पीछे हटने वाला नहीं है।

अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि देश में वोट चोरी, चंदा चोरी और ऑपरेशन लोटस जैसी गतिविधियां लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने दिल्ली में बैरिकेडिंग और मेट्रो व रेल सेवाओं पर लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर भी केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने इसे तानाशाहीपूर्ण कार्रवाई बताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने वाले लोगों के रास्ते रोकना उचित नहीं है। उपमुख्यमंत्री ने ईवीएम के स्थान पर बैलेट पेपर प्रणाली बहाल करने और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालों पर कार्रवाई की भी पैरवी की।

14 और 15 अक्टूबर को लाहौल-स्पीति के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 14 और 15 अक्टूबर को लाहौल-स्पीति जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह रंगटोक में 2 मेगावाट क्षमता के सोलर पावर प्रोजेक्ट, 1 मेगावाट एमडब्ल्यूएच बैटरी एनर्जी स्टोरेज परियोजना और दो सड़कों का उद्घाटन करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री काजा स्थित आइस हॉकी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह ओल्ड एज होम का दौरा भी करेंगे। इसके साथ ही सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत स्थानीय लोगों, महिला मंडलों और युवक मंडलों के सदस्यों से संवाद करेंगे।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमावड़े पर अनुराग ठाकुर का निशाना, बोले- राजनीतिक अड्डा बनाना दुर्भाग्यपूर्ण

दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमावड़े पर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी परिसर का इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है और कहा कि हिमाचल भवन का उपयोग प्रदेश के लोगों तथा सरकारी कामकाज के लिए होना चाहिए।

हिमाचल के सभी निजी विश्वविद्यालयों की सुरक्षा होगी और सख्त, छात्रावासों से लेकर प्रवेश द्वार तक बढ़ेगी निगरानी

हिमाचल प्रदेश के 17 निजी विश्वविद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस मुख्यालय शिमला में अहम बैठक हुई। डीजीपी अशोक तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रवेश द्वारों की निगरानी, छात्रावासों की सुरक्षा, आगंतुकों के सत्यापन और पुलिस के साथ समन्वय बढ़ाने समेत कई कदमों पर चर्चा की गई।

Kangra: शाहपुर के सरकारी स्कूल में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, BMO शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर और प्रधानाचार्य सुभाष चंद की मौजूदगी में...

शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। BMO डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुभाष चंद सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बच्चों को HPV वैक्सीन के महत्व की जानकारी दी।

Himachal Coaching Centre Rules: अब कोचिंग सेंटर चलाने के लिए देने होंगे ₹50 हजार, नवीनीकरण पर ₹25 हजार फीस; नियम तोड़े तो रद्द होगा...

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पात्र निजी कोचिंग सेंटरों के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा। नए रजिस्ट्रेशन के लिए ₹50,000 और नवीनीकरण के लिए ₹25,000 शुल्क तय किया गया है। नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना और गंभीर मामलों में पंजीकरण रद्द किया जा सकता है।