Delhi: लाल किला धमाका: 13 की मौत, 24 घायल; मृतकों-घायलों की सूची जारी, दिल्ली-NCR में कड़ी सुरक्षा

Date:

--Advertisement--

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी सोमवार शाम उस वक्त दहल उठी जब लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास धीमी गति से गुजर रही एक कार में जोरदार विस्फोट हो गया। हादसे में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

Advertisement – HIM Live Tv

अधिकारियों के अनुसार, यह विस्फोट भीड़भाड़ वाले इलाके में व्यस्त समय पर हुआ, जिससे कई गाड़ियां जलकर खाक हो गईं और आसपास के घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। धमाके की गूंज इतनी तेज थी कि लोगों में भगदड़ मच गई।

दमकल विभाग को शाम 6 बजकर 55 मिनट पर सूचना दी गई, जिसके बाद कई फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया। सभी घायलों को लोक नायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक और घायलों की सूची जारी

पुलिस ने रात में मृतकों और घायलों की सूची जारी की। कुल 28 नाम सूचीबद्ध किए गए हैं, जिनमें 20 घायल और 8 मृतक शामिल हैं। इनमें से चार मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

मुख्य नाम इस प्रकार हैं:

1. शायना परवीन पुत्री मोहम्मद सैफुल्लाह, दिल्ली (घायल)

2. हर्षुल पुत्र संजीव सेठी, उत्तराखंड (घायल)

3. शिवा जायसवाल, उत्तर प्रदेश (घायल)

4. जोगिंदर, नंद नगरी, दिल्ली (घायल)

5. भवानी शंकर शर्मा, संगम विहार (घायल)

6. गीता पुत्री शिव प्रसाद, कृष्णा विहार (घायल)

7. विनय पाठक, आया नगर (घायल)

8. अशोक कुमार पुत्र जगबंश सिंह, अमरोहा, उत्तर प्रदेश (मृत)

9. मोहम्मद सफवान, सीताराम बाजार, दिल्ली (घायल)

10. किशोरी लाल, कश्मीरी गेट (घायल)

11. कई अन्य घायल या अज्ञात मृतक

धमाका इतना तेज कि शरीर के अंग तक बिखरे

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाके के बाद चारों तरफ चीख-पुकार और खून से सनी सड़कें दिखाई दे रही थीं। कई लोगों के शरीर के अंग दूर तक बिखर गए थे। आसपास खड़ी कई गाड़ियां जल गईं और इमारतों के शीशे टूट गए।

दिल्ली-NCR में हाई अलर्ट, सीमाओं पर सघन जांच

विस्फोट के बाद दिल्ली की सीमाओं — डीएनडी, कालिंदी कुंज, चिल्ला, मायूर विहार, सेक्टर-62 और कोंडली बॉर्डर — पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है। पुलिस हर वाहन की गहन जांच कर रही है, ड्राइवरों के आईडी और दस्तावेजों की पुष्टि की जा रही है।

नोएडा पुलिस की क्यूआरटी और एंटी-बम स्क्वाड को स्टैंडबाय पर रखा गया है, जबकि संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना 112 पर दें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

देशभर में सुरक्षा बढ़ाई गई

दिल्ली में धमाके के बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और मुंबई में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां यह जांचने में जुटी हैं कि कहीं यह धमाका किसी सुनियोजित आतंकी साजिश का हिस्सा तो नहीं था।

जांच जारी, फोरेंसिक टीमें जुटीं

फोरेंसिक और एनआईए की टीमें घटनास्थल से सबूत जुटा रही हैं। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका सीएनजी लीक, केमिकल रिएक्शन या विस्फोटक पदार्थ के कारण हुआ। जांच एजेंसियां हर कोण से इस घटना की पड़ताल कर रही हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

3-Day Bank Strike Deferred: रविवार रात IBA से बातचीत के बाद बैंक यूनियनों ने टाली हड़ताल, अब सामान्य रूप से खुलेंगे सभी बैंक

बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने IBA के साथ रविवार रात हुई बैठक के बाद सोमवार से प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल टाल दी है। पांच दिवसीय बैंकिंग और PLI स्कीम पर हाईलेवल कमेटी बनाई जाएगी।

दिल्ली में नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर हुई अहम चर्चा

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान नूरपुर के मातृ-शिशु अस्पताल को जल्द शुरू करवाने सहित क्षेत्र और प्रदेश से जुड़े विकास कार्यों पर चर्चा हुई।

दिल्ली से रिलीज हुआ शाहपुर के कमल कुमार शर्मा का शिव भजन ‘शिव रैंदे उच्चयाँ कैलाशा’, अनुराग ठाकुर ने सुनकर की सराहना

शाहपुर के भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा का नया शिव भजन ‘शिव रैंदे उच्चयाँ कैलाशा’ दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने रिलीज किया। भजन को मणिमहेश यात्रा को समर्पित किया गया है।

जयराम ठाकुर की PM मोदी से मुलाकात, हिमाचल के इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा; नड्डा से भी की भेंट

हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हिमाचल की वर्तमान परिस्थितियों, विकास और प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। जयराम ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से भी भेंट की।